Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ठगों के निशाने में बुजुर्ग गृहिणी और सिंगल महिलाएं सात महीने में 825 से ज्यादा शिकायतें दर्ज

47

रायपुर। ज्यादा रकम वापसी या महंगे सामान देने का झांसा देकर आनलाइन ठगी करने वालों का ट्रेंड अब बदल गया है। ऐसे जालसाज अब बुजुर्गों, गृहिणी और सिंगल महिलाओं को निशाना बना रहे हैं। इंटरनेट मीडिया में पहले दोस्ती फिर बदनाम करने की धमकी देकर इनसे लाखों रुपये की वसूली की जा रही है। पिछले सात माह में केवल रायपुर जिले में ही 825 से ज्यादा ठगी की शिकायतें सामने आई हैं। इसमें तीन करोड़ से ज्यादा की ठगी की गई। पुलिस अब तक सिर्फ 50 लाख रुपये ही रिकवर कर पाई है। घर की गृहिणी और सिंगल महिलाओं से पहले इंटरनेट मीडिया में दोस्ती की जाती है। इसके बाद उनकी फोटो या वीडियो बना लिया जाता है।

राजधानी रायपुर में आनलाइन ठगी के ऐसे कई केस हैं जिनमें महिलाओं ने बदनामी के डर से ठगों को लाखों रुपये दे दिए। इसी तरह सरकारी नौकरी से रिटायर होने वाले बुजुर्गों को पीएफ या एलआइसी की रकम दिलाने का झांसा दिया जाता है। अधिकतर बार युवतियों से वीडियो काल करवाकर उन्हें ट्रैप किया जाता है। जैसे ही वीडियो बनता उनसे बड़ी रकम मांगी जाती। शहर और समाज में बदनामी के डर से ऐसे बुजुर्ग ठगों को लाखों रुपये दे देते हैं। ठग इस तरह के लोगों को आसानी से अपने झांसे में ले लेते हैं। क्योंकि इनमें ज्यादातर किसी को भी कुछ भी बताने से डरते हैं।

केस:1

लंदन से गिफ्ट भेजने का झांसा, 25 लाख की ठगी

– शिवानंद नगर की 48 साल की महिला की दोस्ती इंटरने मीडिया के जरिये लंदन के एक युवक से हो गई। दोनों के बीच चैट पर बातचीत होने लगी। आरोपित ने विदेश से गिफ्ट और करंसी भेजने का झांसा दिया। पार्सल छुड़वाने के नाम पर महिला से 25 लाख रुपये ठग लिए। पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।

केस: 2

केवाईसी अपडेट करने का झांसा देकर ठगी

– रिटायर बिजली अधिकारी से 60 लाख रुपये की ठगी हो गई। ठगों ने उन्हें केवाईसी अपडेट करने का झांसा दिया। उनसे खाते की जानकारी ली और बाद में रिटायरमेंट का पूरा पैसा निकाल लिया। पुलिस पांच लाख रुपये ही रिकवर कर पाई। जिस नाइजीरियन ने ठगी की थी उससे पैसा मिला ही नहीं।

केस: 3

बातों में बुजुर्ग को उलझा कर उड़ाए रकम

– पंडरी थाना क्षेत्र में बुजुर्ग के खाते से 14 लाख रुपये पार कर दिए गए। ठग ने फोन पर अपनी बातों में बुजुर्ग को उलझा लिया और खाते से रकम उड़ा ली। प्रार्थी के पास एक ओटीपी आया था। उन्होंने अपने बैंक में जाकर कंपलेन की, तब बैंक वालों ने फोन नंबर चेंज करने की सलाह दी। शुक्रवार को बुजुर्ग ने अपने पेटीएम में मोबाइल नंबर बदलने का प्रयास किया।

कैसे करें बचाव

– किसी भी तरह के आफर और लालच में न आएं।

– अनजान व्यक्ति से फोन पर बात कर उसके बहकावे में न आएं।

– अच्छी तरह जांच करने के बाद ही किसी भी बैंक खाते में राशि डालें।

– फेसबुक, टि्वटर आइडी का पासवर्ड स्ट्रांग रखें, सरल पासवर्ड न रखें।

– कोई पैसे की मांग करता है तो पहले जांच लें या मैसेज करने वाले से फोन पर संपर्क करें।

– बैंक कर्मचारी कभी भी फोन पर डिटेल्स नहीं मांगते हैं।

– अपने आधार कार्ड और पैनकार्ड की जानकारी किसी को न भेजें।

– अनजान नंबर से वीडियो काल से बचें।

चार करोड़ से ज्यादा की ठगी 61 लाख रुपए ही वापस हुए

आनलाइन ठगी के मामलों में पुलिस की सफलता दर बहुत कम है। पिछले साल 4100 आनलाइन ठगी की शिकायतें दर्ज की गई। ठगों ने चार करोड़ से ज्यादा की रकम खातों से पार कर दी। पुलिस वाले इसमें सिर्फ 61 लाख रुपये लोगों को वापस लौटा पाए।

रायपुर साइबर सेल निरीक्षक गौरव तिवारी ने बताया कि ठगों से बचने के लिए सतर्क रहना होगा। कस्टमर केयर नंबर, वीडियो गैंग सहित मंहगे गिफ्ट के झांसे में लोग आ जाते हैं। रकम भी गवां देते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.