Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

OMG 2 Controversy: पुजारी महासंघ ने फिल्म मेकर्स को भेजा कानूनी नोटिस कहा- सार्वजनिक रूप से माफी मांगे

51

उज्जैन। अभिनेता अक्षय कुमार की अपकमिंक‍ फिल्‍म Oh My God-2 को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहींले रहा है। हाल ही में फिल्‍म से जुड़ा एक और नया विवाद खड़ा हो गया है। जिसके बाद अखिल भारतीय पुजारी संघ ने फिल्‍म मेकर्स को कानूनी नोटिस भेजा है।

इन सीन पर जताई आपत्ति

अखिल भारतीय पुजारी महासंघ ने फिल्म के एक दृश्य में भगवान शिव बने अभिनेता अक्षय कुमार को कचौरी खरीदते दिखाने पर आपत्ति जताई है। महासंघ ने इसे लेकर एक लीगल नोटिस दिया है। महाकाल मंदिर के पुजारियों कहना है कि महाकाल मंदिर के साथ इस तरह के दृश्य स्वीकार्य नहीं है। इसे लेकर पूर्व में विरोध भी हुआ था। अब भगवान शिव की भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार को एक दृश्य में कचौरी खरीदते दिखाया गया है।

सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग

अखिल भारतीय पुजारी महासंघ के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी ने बताया कि महासंघ की ओर से OMG 2 के फिल्‍म मेकर्स को एक लीगल नोटिस भेजा है। ये नोटिस फिल्म निर्देशक अमित राय, निर्माता विपुल शाह और चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अभिनेता अक्षय कुमार के अलावा सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून कुमार जोशी को दिया है। इसमें अपमानजनक दृश्यों को हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया है।

फिल्म सर्टिफिकेट रद्द करने की होगी मांग

पुजारी महासंघ का कहना है कि यदि फिल्‍म मेकर्स सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो फिल्म के सर्टिफिकेट को रद्द करने के लिए अपील की जाएगी। साथ ही धार्मिक भावनाओं को आहत करने का केस और फिल्म के प्रदर्शन पर रोक के लिए मांग करेंगे।

11 अगस्‍त को रिलीज होगी फिल्‍म

फिल्म OMG 2 सिनेमाघरों में 11 अगस्त को रिलीज होगी। इसे ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर में फिल्माया गया है। इसकी कहानी धार्मिक नगरी उज्जैन में रहने वाले भगवान शिव भक्त को लेकर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.