Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

बीजेपी बेनकाब हो गई, PM मोदी को टक्कर दे रहे हैं राहुल गांधी : अशोक गहलोत

20

मोदी सरनेम’ माममे में सुप्रीम कोर्ट से राहत पाने के बाद अब राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई। राहुल संसद भी पहुंचे। लोकसभा सचिवालय की ओर से आज सदस्यता बहाल होने के बाद राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट बायो को ‘अयोग्य सांसद’ से ‘संसद के सदस्य’ के रूप में अपडेट कर दिया है। राहुल की लोकसभा सदस्यता बहाली पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई टक्कर दे रहा है तो वह राहुल गांधी हैं।

बीजेपी बेनकाब हो गई

गहलोत ने कहा, ”पूरे देश में एक बड़ा संदेश गया है। यह भाजपा नेताओं द्वारा की गई साजिश थी क्योंकि उन्हें राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का डर सताया हुआ था। भाजपा अब बेनकाब हो गई है। अगर PM मोदी को कोई टक्कर दे रहा है तो वह राहुल गांधी हैं।”

इसके अलावा गहलोत ने ट्वीट के जरिए राहुल गांधी की सदस्यता बहाली को सत्य की जीत बताया। उन्होंने ट्वीट करते लिखा, ”राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल होना सत्य की विजय है। श्री राहुल गांधी के संघर्ष और जनता के अपार समर्थन ने एक हठी सरकार को झुकने पर मजबूर कर दिया। जनता की आवाज राहुल गांधी जी के रूप में अब संसद में फिर से गूंजेगी और आमजन के हित की बात उठाएगी।”

PunjabKesari

138 दिन बाद लोकसभा पहुंचे

राहुल गांधी सोमवार 138 दिन बाद लोकसभा पहुंचे। इस दौरान I.N.D.I.A गठबंधन के सांसदों ने राहुल का जोरदार स्वागत किया। फिर राहुल गांधी ने संसद के अंदर पहुंचने से पहले महात्मा गांधी जी कि प्रतिमा को प्रणाम किया। पार्टी में जश्न का माहौल है। दिल्ली में जनपथ के बाहर समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाया। बता दें कि राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं। अब अप्रैल 2024 में देश में लोकसभा चुनाव होने हैं, जहां मैदान पर उतरने के लिए राहुल फिर से पूरी तरह तैयार हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.