Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

नूंह में अब नहीं चलेगा सरकार का बुलडोजर, तोड़फोड़ की कार्रवाई पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

46

चंडीगढ़ः नूंह में बीते दिनों ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई थी। जिसके बाद सरकार ने नूंह हिंसा में शामिल उपद्रवियों के घरों व अवैध रूप से निर्मित घरों व दुकानों पर एक्शन लिया।  जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माणों पर लगातार तीन दिनों से बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही थी। लेकिन अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए इस तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगा दिया।

सरकार की तरफ से नूंह हिंसा में शामिल आरोपियों के निर्माणों, घरों और दुकानों को तोड़ा जा रहा है। अब हाईकोर्ट के आदेशों की अनुपालना करते हुए जिला प्रशासन ने तोड़फोड़ अभियान पर रोक लगा दी। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को अवैध निर्माण पर कार्रवाई रोकने के आदेश दिए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.