Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रवि व शूल योग में होगी पूजा शिवालयों में गूंजेंगे भोलेनाथ के जयकारे

50

 भोपाल। सावन का पांचवा सोमवार पर खास-योग संयोग देखने को मिल रहा है। दरअसल भगवान महादेव के पांच मुख पंच महाभूतों के सूचक है। इसके चलते सावन के पांचवे सोमवार को विशेष महत्व है। मां चामुंडा दरबार के पुजारी गुरु पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि इस दिन व्रत व पूजन का बड़ा महत्व है। इस सोमवार को रवि योग और शूल योग में पूजा-पाठ होगी। इस सोमवार पर उमड़ेगी मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ेंगी। कहीं दूध की 1008 धाराओं से रुद्राभिषेक,शिवपुराण की कथा होगी। तो कही पार्थिव शिवलिंग निर्माण किए जाएंगे।

2100 लीटर गो-माता के दूध से बाबा बटेश्वर का रूद्राभिषेक

बड़वाले महादेव मंदिर में पाचवां सोमवार पर 2100 लीटर गाय के दूध से बाबा बटेश्वर का रूद्राभिषेक किया जाएगा। बड़वाले महादेव मंदिर समिति के संयोजक संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार सात अगस्त को शाम आठ बजे से रात एक बजे तक गाय के दूध से बड़वाले महादेव का रूद्राभिषेक किया जाएगा। 21 पंडितों के द्वारा रुद्राभिषेक पाठ लगातार रात एक बजे तक किया होगा। चांदी के लोटे से दूध का अभिषेक भक्तों द्वारा किया जाएगा। इसके बाद स्वर्ण, रजत भस्म एवं विभिन्न प्रकार की विशिष्ट औषधियों, फलों के रस से बाबा बटेश्वर को स्नान कराया जाएगा। रात 8:30 बजे से रजत कलश की 1008 छिद्रों की धारा से अभिषेक भगतो के द्वारा प्रारंभ होगा। बाबा की पोशाक मेवे से तैयार की गई है। बाबा बटेश्वर को धारण कराई जाएगी।

मुक्तेश्वर महाकाल का किया जाएगा विशेष श्रृंगार

पांचवें सोमवार पर मुक्तेश्वर महाकाल मंदिर में बाबा का विशेष श्रृंगार व पूजन पाठ किया जाएगा। इसी तरह गुफा मंदिर,बिड़ला मंदिर में महादेव भगवान का विशेष श्रृंगार व आरती की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.