Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस

युवक को चाकुओं से गोदकर फरार हुए 3 बदमाश, सिंगर फरमानी नाज का चचेरा भाई था मृतक

54

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शनिवार देर शाम बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों द्वारा एक युवक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। जिसके बाद हत्यारे घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची रतनपुरी थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक खुर्शीद प्रसिद्ध लोक संगीत गायिका फरमानी नाज का चचेरा भाई था। बहराल इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी मीडिया से बात करने को तैयार नहीं है।

मुजफ्फरनगर में बाइक सवार बदमाशों ने की युवक की हत्या
दरअसल घटना रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी की है। जहां शनिवार शाम तकरीबन 19 वर्षीय खुर्शीद नाम के एक युवक पर बाइक पर सवार 3 अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया था। जिसके चलते खुर्शीद गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार तीनों हमलावर जहां घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए तो वहीं परिजनों द्वारा घायल खुर्शीद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और मृतक युवक खुर्शीद के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

जानिए, इस हत्या के बारे में क्या कहना है ग्राम प्रधान परवेज सिद्दीकी का?
वहीं इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए ग्राम प्रधान परवेज सिद्दीकी ने बताया कि यह हमारे गांव की करीब 7:45 की घटना है। मृतक का नाम खुर्शीद s/o अली मोहम्मद था। वह शाम को  7:30 बजे के करीब नमाज पढ़ कर आया था और खाना खाकर सड़क पर को घूमने को चला गया तो गांव से करीब 150 मीटर आगे जाकर 3 लोग बाइक पर आए एवं इससे कुछ पूछा नहीं और इसको गर्दन पर चाकू मार दिया। इसके बाद उशके पेट में चाकू मारा व कमर में भी चाकू से कई बार किए। ग्राम प्रधान ने बताया कि हमारे गांव में आज से पहले कोई ऐसी घटना नहीं हुई है। इसमें तीन लोग बताए जा रहे हैं एवं मृतक फरमानी नाज के चाचा का लड़का है, हमारी तो यही मांग है कि उन्हें इंसाफ मिलना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.