Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bokaro News: बोकारो में युवक का संदिग्ध शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने शराब माफिया पर जताया शक झारखंड में गर्मी का दायरा बढ़ा, चाईबासा सबसे गर्म तो गुमला में सबसे ठंडी रात Hazaribagh News: हजारीबाग के बड़कागांव में बुजुर्ग दंपती की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत Palamu News: पलामू में शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा शुरू, आपराधिक इतिहास वाले लोगों पर गिरेगी गाज सऊदी अरब में भारतीय की मौत पर बवाल: परिजनों का आरोप- 'पावर ऑफ अटॉर्नी' पर नहीं किए साइन Hazaribagh News: हजारीबाग में हथिनी का आतंक, वन विभाग अब ट्रेंकुलाइज करने की कर रहा तैयारी Bilaspur News: बिलासपुर की पेंट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में मचा हड़कंप MCB News: अमृतधारा महोत्सव में छिड़ा सियासी संग्राम, जनप्रतिनिधियों और नेताओं में दिखी भारी नाराजगी Balod News: बालोद में कब्र से दफन बच्ची का सिर गायब, तंत्र-मंत्र की आशंका से इलाके में दहशत Baloda Bazar News: नाबालिग के कंधों पर अवैध शराब का धंधा, दो बड़ी पुलिस कार्रवाइयों में गिरोह बेनकाब

छिंदवाड़ा पंहुचे पंडित धीरेंद्र शास्त्री सांसद नकुल नाथ ने की अगवानी

21

छिंदवाड़ा। सिमरिया हनुमान मंदिर में दिव्य रामकथा का वाचन करने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का शनिवार को छिंदवाड़ा आगमन हुआ। अपने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम अनुसार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दोपहर 12:00 बजे विशेष विमान से छिंदवाड़ा स्थित हवाई पट्टी पहुंचे, जहां उनका कथा के यजमान सांसद नकुल नाथ ने गर्मजोशी से स्वागत किया। वहां से पंडित धीरेंद्र शास्त्री का काफिला नागपुर रोड स्थित अपने प्रवास स्थल शहनाई लान के लिए रवाना हुआ। हवाई पट्टी से शहनाई लान तक सड़क के दोनों ओर हजारों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चों ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री का अभिवादन और स्वागत किया। जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। धीरेंद्र शास्‍त्री ने यहां कमल नाथ से भी मुलाकात की

बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इमलीखेड़ा चौराहा स्थित सीआइआइ स्किल डेवलपमेंट सेंटर एफडीडीआइ भी पहुंचे। गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की दिव्य कथा सिमरिया हनुमान मंदिर में आज से 3 दिन तक समय 4:00 से 7:00 तक आयोजित की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.