Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कंफर्म! 2024 लोकसभा चुनाव लड़ेंगी कंगना रनौत, पिता बोले-BJP से बेटी को मिलेगा टिकट

28

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस समय काफी चर्चा में है। खबर है कि वह अब लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। वैसे तो लंबे समय से ये चर्चा थी कि वह सांसद बनने के लिए मैदान में उतरेंगी। वहीं रविवार को कंगना ने कुल्लू के शास्त्री नगर स्थित अपने आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की। इसके बाद से ही कंगना के बीजेपी से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गईं।

इन तमाम खबरों पर अब कंगना के पापा अमरदीप रनौत ने  मुहर लगा दी है। उन्होंने बताया कि 2024 में एक्ट्रेस बीजेपी के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेगी। मगर चुनाव कहां से लड़ेगी इसका फैसला पार्टी को करना है।

कंगना ने अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर जिस तरह वह पोस्ट करती हैं, उससे लोगों को लगा ही था कि अब पक्का ये चुनाव तो लड़ेंगी ही। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में RSS का एक कार्यकम हुआ था, जिसमें कंगना रनौत शामिल हुई थीं। वैसे रिपोर्ट्स में अटकले जताई जा रही हैं कि एक्ट्रेस मंडी या फिर चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

चंडीगढ़ से फिलहाल एक्ट्रेस किरण खेर सांसद हैं। वह एक्टर अनुपम खेर की पत्नी हैं। किरण चंडीगढ़ से लगातार दो बार 2014 और 2019 में चुनाव जीत चुकी हैं। हाल ही में वह एक बिजनेसमैन को धमकी देने के विवाद में भी चर्चित रहीं। 2019 में चंडीगढ़ में निकाय चुनाव हुए थे, जिसमें आम आदमी पार्टी ने 14 सीट जीतकर बीजेपी को चुनौती दी थी हालांकि काफी मशक्कत के बाद बीजेपी अपना मेयर बनाने में सफल हुई। बीजेपी अपने प्लान के तहत कई सांसदों के टिकट काट सकती है। चंडीगढ़ में हिमाचल प्रदेश के लोगों की अच्छी खासी आबादी है। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि कंगना रनौत को चंडीगढ़ से मौका मिल सकता है।

काम की बात करें तो कंगना को आखिरी बार एरियल एक्शन फिल्म ‘तेजस’ में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो कंगना अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म पहले नवंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म को 2024 तक बढ़ा दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.