Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Simhastha 2028 Preparations: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया सड़क और पुल निर्माण का निरीक्षण, जल्द मिल... Ujjain Collector Appeal: सड़क चौड़ीकरण के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग दे रहे हैं सहयोग, शांति व्यवस्थ... Chirag Paswan on Competitive Exams: परीक्षा रद्द होने पर विभाग उठाए अभ्यर्थियों का खर्च, प्रयागराज म... JDU Entry in UP Assembly Election 2027: बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ेगी जेडीयू, मंत्री निश... UP Sweets Use By Date Mandatory: उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को लेकर खाद्य विभाग सख्त, जानिए उत्तर प्रदे... Divyanshi Yadav Case KGMU: डेंगू इलाज में लापरवाही और छात्राओं से जबरन ड्यूटी कराने के आरोपों पर घिर... Actress Arrested in Thane Prostitution Case: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की रेड, कस्टमर से 25 हजार ... Hyderabad Cyber Fraud Case: हैदराबाद में डॉक्टर से 14.61 करोड़ की ऑनलाइन ठगी, फेसबुक पर दोस्ती कर फर... Kedarnath Route Landslide: चिरबासा के पास फंसे 1,500 तीर्थयात्रियों को SDRF और NDRF की टीमों ने सुरक... Muzaffarpur News: मनियारी थाना क्षेत्र में दलित नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, वार्ड सदस्य पर जबरन झाड़...

बोर्डिंग स्कूल में भेज रहे थे पिता नाराज होकर भागे बिहार के बालक को आरपीएफ ने पकड़ा

54

नरसिंहपुर। पिता द्वारा बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने के लिए भेजने की तैयारी से 12 वर्षीय एक बालक इस तरह नाराज हुआ कि उसने घर छोड़ दिया। बिहार प्रांत से भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस में बालक सवार हो गया। जिसे रेल सुरक्षा बल ने नरसिंहपुर में पकड़ लिया। बालक से पूछताछ के बाद अब उसके स्वजनों को सूचना दी गई है ताकि वह बालक को लेने आ सकें।

टीटीई ने ट्रेन में भांप लिया था बालक का इरादा

रेलवे सुरक्षा बल ने बताया कि घर से भागकर भागलपुर लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 12335 से जा रहे एक बालक को टीटीई सेवानंद ने पकड़ लिया था। जिसकी सूचना प्रधान आरक्षक पुष्पराज पांडे ने आरपीएफ की पिपरिया पोस्ट में सूचना दी। इसके बाद नरसिंहपुर से आरपीएफ एसआइ बीपी मेहरा ने प्रधान आरक्षक शालिनी पाल के साथ भागलपुर एक्सप्रेस के नरसिंहपुर आते ही बालक को समझाइश देकर ट्रेन से उतारा।

बालक ने पूछताछ में यह बताया

बालक से पूछताछ की गई तो बालक ने बताया कि उसके पिता का नाम अवधेश यादव है और वह ग्राम व थाना ब्रह्मपुर जिला बक्सर बिहार का रहने वाला है। उसके पिता उसे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने के लिए भेज रहे थे, लेकिन वह जाना नहीं चाहता था। इसलिए घर वालों से नाराज होकर वह घर से भाग गया था। आरपीएफ ने ट्रेन में बालक के मिलने की सूचना चाइल्ड लाइन के प्रबंधक मदन साहू को सूचना दी। जिसके बाद चाइल्ड लाइन के कर्मचारियों ने भी बालक के स्वजनों से संपर्क करना शुरू किया और उसे लेकर गए।

बच्चों पर न डालें दबाब

आरपीएफ ने उक्त घटनाक्रम को लेकर कहा है कि बच्चों पर अभिभावकों को किसी तरह का दबाब नहीं डालना चाहिए। उनके भविष्य को लेकर जो भी निर्णय लें उसके पहले बच्चे की मनोदशा को अच्छी तरह समझ लें और बच्चों को विश्वास में लेकर ही कोई निर्णय करना चाहिए। जिससे बच्चे इस तरह के अप्रिय कदम न उठा सकें ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.