Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पूर्व न्यायाधीश प्रकाश उइके भाजपा में शामिल कहा-अब समाज सेवा लक्ष्य

56

भोपाल । पूर्व न्यायाधीश प्रकाश भाऊ उइके और जनजातीय सुरक्षा मंच महाकोशल प्रांत के सहसंयोजक सोहन सिंह ने अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को भाजपा की सदस्यता ली।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद एवं प्रदेश महामंत्री व कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने उन्हें सदस्यता दिलाई। प्रकाश उइके पांढुरना (छिंदवाड़ा) के रहने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों के साथ प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के बढ़ते विस्तार से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं।

दमोह प्रत‍िन‍िधि के अनुसार भाजपा में शामिल होने के बाद प्रकाश उइके ने कहा कि मैं मजिस्ट्रेट था वहां पर अपनी सीमाएं हैं। अब खत्म हुई तो अच्छे से काम कर पाऊंगा।

उन्‍होंने कहा कि आदिवासी जनजाति समाज की अस्मिता और अस्तित्व की लड़ाई लड़ने के लिए राजनीति में उतरा हूं। उनके अनुसार राजनीति में आकर समाज की सेवा करना ही एक विकल्प बचा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.