Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

घर में चोरी करने घुसे दो लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

35

बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने रिटायर्ड टीचर के मकान में चोरी करने घुसे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपित से पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को जेल भेजा गया है।

सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाले कार्तिक ध्रुव रिटायर्ड शिक्षक हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि शनिवार की रात वे खाना खाने के बाद आराम कर रहे थे। रात को उनकी पत्नी की नींद खुली तो दो लोग कमरे में घुसे थे। उन्हें देख महिला ने शोर मचाया तो दोनों लोग भाग निकले। रिटायर्ड शिक्षक ने आसपास के लोगों को इस संबंध में बताया। जब वे घर से बाहर निकले तो एक बाइक बाहर खड़ी थी। पड़ोसियों ने बताया कि उन्होंने कुदुदंड में रहने वाले तुलसी सारथी(43), नुतेश मिश्रा उर्फ पिंटू(27) निवासी 27 खोल पंप हाउस को भागते हुए देखा है। रिटायर्ड शिक्षक ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर संदेहियों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान दोनों अपने ठिकाने से गायब थे। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इसी बीच सूचना मिली कि आरोपित कुदुदंड में घूम रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को न्यायालय में पेश किया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपित को जेल में दाखिल कराया है।

शराब के लिए की थी मारपीट

सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मंगला में रहने वाले जगदीश ध्रुव ने मारपीट की शिकायत की है। पीड़ित ने बताया कि तुलसी सारथी ने मंगला शराब दुकान के पास शराब पीने के लिए रुपये मांगे। मना करने पर उसने मारपीट की। इसके बाद वह भाग निकला। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.