Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

गदर के ट्रेलर लॉन्च के दौरान हुआ कुछ ऐसा, मंच पर रो पड़े Sunny Deol, अमीषा पटेल ने पोंछे आंसू

35

मुंबई । कल बड़े धूम धाम से गदर 2 के ट्रेलर को लॉन्च किया गया। इस मौके पर फिल्म की पूरी स्टार कास्ट मौजदू रही। ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी देओल काफी ज्यादा भावुक हो गए। उनके आंखों से आंसू निकलने लगे। तारा सिंह का ये अंदाज देखकर फैंस चौंक गए और अब सनी देओल के सादगी की जमकर तारीफ कर रहे है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर फैंस का प्यार देख सनी देओल के आंसू छलक पड़े। दरअसल जैसे ही सनी स्टेज पर आए तो उनके फैंस ने बोलना शुरू कर दिया कि ‘पाजी तुसी हमारी जान हो, हिन्दुस्तान की शान…हिंदुस्तान जिंदाबाद..’ जिसके बाद एक्टर अपने चाहने वालों को थैंक्यू बोलते हैं और एकाएक उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं।

खैर गदर 2 का ट्रेलर इंडिया में धूम मचा रहा है। फैंस कि ओर से गदर 2 के ट्रेलर को तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है। जिसका नतीजा यूट्यूब पर स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है। गदर 2 के ट्रेलर को 21 घंटे के भीतर 37 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जो अपने आप में एक बड़ी बात है। सनी देओल का एक्शन अवतार इस फिल्म के ट्रेलर की सबसे बड़ी यूएसपी है। उनके द्वारा बोल गया पावरफुल डॉयलाग काफी शानदार है। पूरे ट्रेलर सनी देओल का जलवा देखने को मिलता है। ट्रेलर की शुरुआत एक ऑर्मी कैंप के होती है। जहां एक अफसर तारा सिंह को जंग के बारें में अगाह करता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.