Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

धार जिले में कारम बांध के बाद कांकड़ खोह नदी ने मचाई तबाही

38

धार जिले के गुजरी सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार रात करीब 10 बजे से झमाझम वर्षा का दौर शुरू हुआ, जो करीब तीन घंटे तक चला। रात करीब एक बजे बाद कांकड़ खोह नदी उफान पर आ गई। इससे आसपास के गांव में तबाही मच गई। कई घरों में नदी का पानी घुस गया। कारम बांध फूटने के बाद दूसरी बार लोगों में डर का माहौल देखने को मिला। सुबह बर्बादी का मंजर देखा गया। एक मैजिक नदी में बह गई तो बिजली के कई खंभे धराशायी हो गए।

वाहनों का आवागमन

पुलिया का एक तरफ का हिस्सा टूट गया। कई खेतों में फसलों में पानी भर गया। नदी के बड़े-बड़े पत्थर चार किलोमीटर तक सड़क पर आ गए। इससे बड़े वाहनों का आवागमन थम गया। लोगों को पैदल ही आना-जाना करना पड़ रहा है। ग्राम बगवानिया में मकान गिरने से घर के अंदर सो रहे परिवार में एक महिला की दबने से मृत्यु हो गई। साथ सो रहे तीनों बच्चे सुरक्षित बच गए।

घटना की जानकारी लगने पर बुधवार सुबह विधायक पांचीलाल मेड़ा, पटवारी व सचिव दोनों घटनास्थल पहुंचे। विधायक ने पिपलाज, पंचघाटी व तातापानी में हुए नुकसान को लेकर अधिकारियों को सभी किसानों का पंचनामा बनाकर मुआवजा दिलवाने की बात कही।

कच्चे मकान में दबने से महिला की

समीपस्थ ग्राम कुसुमला बगवानिया कांकड़ पर मंगलवार रात्रि करीब 11 बजे तेज वर्षा के कारण कच्चा मकान धंस गया। मकान में पिंकी पत्नी मुकेश अपने तीन बच्चों के साथ सोई हुई थी। अचानक मकान के ऊपर का मलबा महिला के ऊपर गिरने से वह दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बच्चे सुरक्षित हैं। बच्चों ने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। इसके बाद महिला के शव को रात्रि में ही बाहर निकाला गया। घटनास्थल पर ग्राम कोटवार, सचिव, सरपंच, पटवारी पहुंच गए थे। विधायक ने पांच हजार रुपये नकद आर्थिक सहायता दी।

पुलिया टूटने की आशंका

गुजरी-नागदा रोड के भारूड़पुरा पर बनी पुलिया का एक तरफ का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस कारण पुलिया टूटने की आशंका बनी हुई है। नदी का पूरा मलबा सड़क पर आ गया। इससे करीब चार किलोमीटर तक सड़क पर नदी के बड़े-बड़े पत्थर एवं कीचड़ होने से आवागमन बंद हो गया। नदी के तेज बहाव के कारण कई घरों में पानी घुस गया। बिजली के खंभे गिरने से गांवों में बिजली बंद हो गई। कई स्थानों पर 3-4 पुलिया भी क्षतिग्रस्त हुई।

तातापानी स्कूल भवन के पास रखे नल-जल योजना के बड़े पाइप भी नदी में बह गए। तातापानी में घर के बाहर खड़ा मैजिक वाहन नदी के बहाव में करीब दो किलोमीटर तक चला गया। सुबह दो किलोमीटर आगे एक नाले के पास वाहन क्षतिग्रस्त मिला। ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर उसे निकाला। खेतों सहित अन्य जगह हुई नुकसानी का पटवारी व सचिव ने पंचनामा बनाया है।

शासन के निर्देशानुसार मुआवजा राशि देंगे

सुबह से पटवारियों को भेज दिया था। सभी ने नुकसानी का पंचनामा बना लिया है। शासन के निर्देशानुसार मुआवजा राशि दी जाएगी। – सहदेव मोरे, नायब तहसीलदार

ग्राम पिपलाज, तातापानी व पंचघाटी में नदी ने तबाही मचाई है। कई किसानों के खेतों में नुकसान लाखों रुपये का है। पटवारियों ने पंचनामा बना लिया है। गुरुवार को कलेक्टर साहब से मिलकर चर्चा करुंगा। 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.