Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के केंद्रीय कर्मचारी संघ की काम बंद हड़ताल

39

जबलपुर। 2 दिनों से जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के केंद्रीय कर्मचारी अपनी मांगाें को लेकर विरोध प्रदर्शन में डटे हैं। मंगलवार को भी सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी नेता, पदाधिकारी और कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ अपना प्रदर्शन उग्र करने की तैयारी पूरी करनी है। गुरुवार से विश्वविद्यालय और कृषि महाविद्यालय में काम बंद हड़ताल शुरू होने जा रही है। कर्मचारी नेताओं ने विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव को दो दिन पहले ही इस निर्णय से अवगत करा दिया था।

महिला कर्मचारियों ने भी किया प्रदर्शन

विवि और महाविद्यालय में काम करने वाली महिलाएं भी अब विवि प्रशासन के रवैए से नाराज होकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आई हैं। उन्होंने भी विवि के खिलाफ मूक प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया । केंद्रीय कर्मचारी संघ जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में कई समस्याओं को लेकर कुलपति प्रो.पीके मिश्रा को ज्ञापन दिया था।

कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन जारी रखा

सोमवार और मंगलवार को बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन जारी रखा। विश्वविद्यालय मुख्यालय से कर्मचारियों की रैली निकालकर कृषि महाविद्यालय में समापन किया गया। इसमें अध्यक्ष निखिल द्विवेदी, महासचिव शैलू यादव, कोषाध्यक्ष राम प्रकाश पटेल, वीरेंद्र पटेल, अजय एस डोंगरे, ओमप्रकाश लोधी, मंजरी शुक्ला, डॉ मनोज पाठक, श्री बीजू मैथ्यू, श्री सुरेंद्र अग्रवाल, अभिनव तिवारी, अरुण केवट, विशाल दुबे, एस सी बागदरें, राकेश बोरकर एवं समस्त मातृशक्ति एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

2 अगस्त को होगी तालाबंदी

कर्मचारी संघ ने निर्णय लिया है कि मांग पूरी ना होने की दशा में अब संघ के सामने आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं है। विरोध प्रदर्शन के बाद अब 27 जुलाई को कमलबंद हड़ताल होगी। 31 जुलाई को विश्वविद्यालय प्रशासन की सदबुद्धि के लिए रूद्राभिषेक होगा। वहीं 2 अगस्त से विवि और कालेज के सभी विभागों में ताला बंदी की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.