Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पुणे में गिरफ्तार आतंकियों को रतलाम लाकर पूछताछ कर सकती है NIA और ATS

49

भपाल (राज्य ब्यूरो)। पुणे में 18 जुलाई की रात गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) और मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) पूछताछ के लिए रतलाम लेकर आ सकते हैं। दोनों रतलाम के रहने वाले हैं।

मोटरसाइकि‍ल चोरी करते पकड़े गए आतंकी

इनके नाम इमरान खान (23) और मो. यूनुस साकी (24) हैं। वे पुणे के कोथरुड क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी करते हुए पकड़े गए थे, जबकि इनका एक साथी मोहम्मद शाहनवाज आलम (31) फरार हो गया था। वह हजारीबाग झारखंड का रहने वाला है।

मप्र में ठिकानों का पता लगाने के लिए होगी पूछताछ

गिरफ्तार दोनों आरोपितों का संबंध आतंकी संगठन आइएसआइएस के उप संगठन सुफा से है। मप्र में इनके ठिकानों और गतिविधियों का पता लगाने के लिए इनसे पूछताछ की जाएगी। साक्ष्य एकत्र करने के उद्देश्‍य से इन्हें रतलाम लाने की तैयारी है। पुणे पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करने के बाद मामला महाराष्ट्र एटीएस को सौंप दिया है।

चार लोगों को किया था गिरफ्तार

पिछले वर्ष 30 मार्च को राजस्थान सीमा पर स्थित रतलाम (मप्र) के निंबाखेड़ा थाने में कट्टरपंथी सुफा संगठन से जुड़े चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया था। इनके पास से विस्फोटक बरामद किया गया था।

जयपुर में ब्‍लास्‍ट की तैयारी में थे

वे विस्फोटक राजस्थान ले जाकर जयपुर में ब्लास्ट करने की तैयारी में थे। बाद में यह मामला एनआइए ने ले लिया था। एनआइए ने इन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। लगभग 16 माह पहले प्रदेश में सुफा के कुछ सदस्यों के पकड़े जाने के बाद ये दोनों मुंंबई चले गए थे। यहां लगभग तीन दिन रहने के बाद पुणे जाकर रहने लगे थे।

पेशे से ग्राफिक डिजाइनर

इमरान और यूनुस पेशे से ग्राफिक डिजाइनर बताए जाते हैं। पुणे में दोनों के पास से फर्जी आधार कार्ड, ड्रोन कवर, कारतूस, इलेक्ट्रानिक वजन कांटा आदि बरामद किया गया है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि दोनों बम बनाने में माहिर हैं। आशंका जताई जा रही है कि15 अगस्त के आसपास पुणे में मोटरसाइिकल से बम ब्लास्ट कर सकते थे।

मप्र के संदर्भ में इन बिंदुओं पर पूछताछ करेगी एटीएस और एनआइए

प्रदेश में इनका नेटवर्क, प्रशिक्षण, टेरर फंडिंग, विदेश में आतंकियों के संबंध, रतलाम में उनकी गतिविधियां, कब और कैसे सुफा से जुड़े। अन्य लोगों को जोड़ने के लिए क्या करते थे। विस्फोटक और हथियार कहां से प्राप्त कर रहे थे। प्रदेश में जबलपुर, भोपाल, छिंदवाड़ा आदि जगह से गिरफ्तार हिज्ब-उत्-तहरीर (एचयूटी),जेएमबी और आइएसआइएस आतंकियाें से संंबंधों की पड़ताल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.