Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Suspended Jailer Arrested: महिला बंदियों से घरेलू काम करवाने वाली निलंबित जेलर दिव्या चौधरी कोटा से ... Bihar EOU Raid: आय से अधिक संपत्ति मामले में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर छापेमारी, 50 लाख ... लुधियाना: सोना-चांदी के कारोबार में भारी मुनाफे का झांसा देकर महिला डॉक्टर से 75 लाख की ठगी, आरोपी क... हथियार लाइसेंस रद्द करने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तुरंत खतरा साबित न होना नहीं है पर... जालंधर में प्रशासन की लापरवाही से गई दिहाड़ीदार की जान: टूटी सड़क और गड्ढों के कारण ट्रक ने कुचला Ludhiana Crime News: जन्मदिन पार्टी में जाने से मना करने पर सिरफिरे युवक ने परिचित पर किया खंजर से ह... Jalandhar Police Appeal: जालंधर पुलिस कमिश्नर की सख्त अपील, स्कूलों और अस्पतालों के पास न बजाएं अनाव... लुधियाना: सेंट्रल और ब्रोस्टल जेल में नशा सप्लाई करने के आरोप में दो पेस्को (Pesco) कर्मचारी गिरफ्ता... जालंधर: दमोरिया पुल पर निर्माण कार्य के चलते रास्ता बंद, इकहरी पुली के पास लगा भारी जाम लुधियाना: डीआईजी ऑफिस के ठीक सामने दिनदहाड़े गुंडागर्दी, कार के शीशे तोड़े और हवाई फायरिंग कर भागे ह...

IND vs WI 2nd Test: भारत-इंडीज दूसरा टेस्ट आज से विराट कोहली होंगे सचिन द्रविड़ धोनी के 500 क्लब में शामिल

34

पोर्ट ऑफ स्पेन: भारत और वेस्टइंडीज के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाना है। पहले टेस्ट में शानदार जीत के बाद टीम इंडिया का उत्साह चरम पर है। यह मैच विराट कोहली के लिए बहुत खास होने जा रहा है।

यह विराट का 500 वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के 10वें और भारत के चौथे खिलाड़ी हैं। भारत की ओर से इससे पहले सचिन तेंडुलकर, राहुल द्रविड़ और महेंद्र सिंह धोनी ने 500 से इससे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच (टेस्ट, वनडे, टी-20) खेले हैं।

फॉर्म में विराट, क्या इस बार लगाएंगे शतक

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में भारत ने अपना दबदबा कायम रखते हुए पारी और 141 रन से जीत हासिल की। जीत के हीरो रहे रविचंद्रन अश्विन और यशस्वी जायसवाल। अश्विन ने जहां मैच में कुल 12 विकेट लिए, वहीं यशस्वी ने शानदार 171 रन की पारी खेली थी। कोहली ने 76 रन बनाए थे। इस मैच में फैन्स को कोहली से शतक की उम्मीद है।

भारत: भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी।

वेस्टइंडीज: क्रैग ब्रेथवेट (कप्तान), तेगनारायण चंद्रपॉल, क्रिक मैकेंजी, एलिक अथानाज, जर्मेन ब्लैकवुड, जोशुआ डी सिल्वा (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, केविन सिंक्लेयर, अल्ज़ारी जोसेफ, केमार रोच, शैनन गेब्रियल।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.