Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पुलिया से टकराई कार, दो युवकों की मौके पर मौत, दो गंभीर घायल

45

मांडू। होली के दिन रात को 11 बजे मांडू थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर में भीषण हादसा हो गया। अर्टिगा कार में सवार धार के युवकों का वाहन ज्ञानपुर पुलिया से जा टकराया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। अन्य चार युवकों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें उपचार के लिए इंदौर भेजा गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी युवक धार के रहने वाले हैं और होली के दिन महेश्वर भ्रमणकर मांडू होते हुए धार के लिए रवाना हुए थे। मांडू व नालछा के बीच ज्ञानपुर की पुलिया से उनका वाहन टकरा गया।
गांव के लोगों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था क‍ि मौके पर ही दो युवकों ने दम तोड़ दिया। गाड़ी को काट कर और सब्‍बल से गाड़ी के पार्ट अलग करके शवों को बाहर निकाल गया।

हादसे की सूचना मिलने के बाद मांडू थाना प्रभारी अभय नेम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डायल 100 और स्वास्थ्य विभाग की 108 सेवा के माध्यम से युवकों को उपचार के लिए भेजा गया।
मृतक और घायल सभी धार के रहने वाले
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम ज्ञानपुरा पुलिया पर आर्टिका गाड़ी के पुलिया टकराने से दो युवकों अंकित पिता सुरेश निवासी नानावटी धार, दीपू उर्फ दीपक सिंधी पिता किशन निवासी छत्रीपाल धार की मृत्यु हो गई। घायल 4 सभी निवासी धार हैं। घायल प्रमोद पिता प्रकाश, मेहुल पिता गोपाल , रवि पिता उमेश सेन, चैरी उर्फ अथर्व पिता सुरेंद्र अवस्थी हैं। चैरी उर्फ अथर्व, मेहुल इंदौर रेफर हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.