Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

एक गेट में खराबी कागजों में पूरे की कर दी मरम्मत

50

बिलासपुर। मोहदा एनीकट के गेट सुधार करने के नाम पर जमकर गड़बड़ी की गई। खारंग डिवीजन के एसडीओ ने एनीकट के गेट नंबर तीन की मरम्मत करने कहा गया था, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने पूरे गेट की मरम्मत कर दी। इसमें 9.40 लाख रुपये खर्च कर दिए गए।

बिल्हा विकासखंड के ग्राम मोहदा में मनियारी नदी गुजरती है। इसी गांव में एक एनीकट का निर्माण 2009—10 में किया गया था। इस एनीकट में आठ जलद्वार (गेट) लगाए गए हैं। इसका वर्षा के पहले और बाद में हर साल मरम्मत का कार्य किया जाता है। नियमानुसार सिविल सब डिवीजन के अनुविभागीय अधिकारी ने 24 अप्रैल 2022 को अधिकारी विद्युत यांत्रिकी लाइट मशीनरी नलकूप गेट उपसंभाग सकरी को पत्र लिखा था।

इसमें मोहदा एनीकट के गेट क्रमांक तीन का हेड एवं राड के अलावा समस्त गेटों की आयलिंग और ग्रीसिंग करने का जिक्र किया था। साथ ही रेत हटाने कहा गया। इसमें मुश्किल से 30 से 40 हजार रुपये खर्च होना था, लेकिन विद्युत यांत्रिकी लाइट मशीनरी नलकूप गेट उपसंभाग सकरी के अधिकारियों ने गड़बड़ी को अंजाम देने के लिए इसका इस्टीमेट तैयार किया।

तकनीकी स्वीकृति के लिए फाइल विद्युत यांत्रिकी लाइट मशीनरी नलकूप गेट उपसंभाग सकरी के अधीक्षण अभियंता संजय पाठक को फाइल भेजी। इस पर पाठक ने 9.53 लाख की तकनीकी स्वीकृति दे दी। इसके आधार पर टेंडर जारी कर दिया गया। मामले में अधीक्षण अभियंता संजय पाठक और कार्यपालन अभियंता दिनेश सिंह से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया।

ठेकेदार को 9.40 लाख का भुगतान

ईएंडएम की ओर से एनआइसी के जरिए 19 अक्टूबर 2022 को निविदा आमंत्रण किया गया। इसकी निविदा खुलने की अंतिम तारीख नौ नवंबर 2022 तय की गई। इससे साफ है कि जिस एनीकट के गेट की मरम्मत वर्कशाप में हो गई उसकी फिर से ठेकेदार से नौ लाख 40 हजार में मरम्मत कराई गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.