Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Adani Power BHEL Deal Share Price Surge: अडानी पावर से 28,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिलते ही रॉकेट बना... Google Search AI Mode Button Removed Test: गूगल सर्च से हटा AI Mode का बटन? जानिए क्या है टेक दिग्गज... धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें लोहे, कांच और धारदार चीजें, वरना घर आएगी नकारात्मकता बाड़मेर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में पॉक्सो कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, दोषी को अंतिम सांस तक... सर्दियों में भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना सर्दी-खांसी और वायरल संक्रमण बन सकता है मुसीबत असम के शिवसागर में पुलिस एनकाउंटर, होटल बिलास इन शूटआउट का मुख्य आरोपी घनकांत गोगोई ढेर Assam Government Strict Action Polygamy Government Employees: असम सरकार का कड़ा फैसला, एक से अधिक शा... अमेरिका में चुनाव हारते ही बदले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर, इजराइल को सालाना 4 बिलियन डॉलर की मदद पर लगाई... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड...

IAS रानू साहू को ईडी ने गिरफ्तार कर कोर्ट में किया पेश विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में चल रही सुनवाई

87

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आइएएस रानू साहू को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में सुनवाई जारी है। बता दें इससे पहले शनिवार को सुबह आठ बजे रानू साहू को ईडी दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया। सूत्रों के मुताबिक आइएएस से कोयला परिवहन से लेकर डीएमएफ और सार्वजनिक खाद्य वितरण (पीडीएस) में भ्रष्टाचार मामले पर पूछताछ की जा रही है। रानू साहू के साथ राजनेता और कारोबारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। यह जानकारी सामने आई है कि भ्रष्टाचार मामले में पूछताछ में संतुष्टि जनक जवाब नहीं मिलने पर कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें रिमांड पर भी लिया जा सकता है।

ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई को तड़के सुबह 14 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कार्रवाई की थी। छापेमारी के दौरान जांच में टीम ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज बरामद किए हैं, वहीं मोबाइल फोन से लेकर कम्प्युटर, लैपटाप से भी जानकारी जुटाई गई है। ईडी ने राजधानी रायपुर में जिन प्रमुख ठिकानों पर दबिश दी है, उनमें प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास और उनके बेटे के सिविल लाइन कार्यालय में दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है। देवेंद्र नगर आफिसर्स कालोनी में आइएएस रानू साहू, ठेकेदार सुनील रामदास अग्रवाल के जोरा कार्यालय और अनुपम नगर घर में कार्रवाई जारी है। इसके अलावा कोरबा में नगर-निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय के सरकारी आवास और कार्यालय से ईडी ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज बरामद किए हैं।

ईडी की 80 सदस्यीय टीम

छापेमारी कार्रवाई में ईडी की 80 सदस्यीय टीम अलग-अलग स्थानों पर मौजूद हैं। इनमें राजधानी के अलावा कोरबा, अंबिकापुर, बिलासपुर, राजनांदगांव व रायगढ़ स्थित ठिकानों पर जांच हो रही है। ईडी ने नेता, अधिकारी और कारोबारियों के संगे-संंबंधियों की भी जानकारी जुटाई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.