Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कुदुदंड से डबरीपारा तक आज शाम नहीं आएगा पानी

45

बिलासपुर। शहरवासियों को स्वच्छ जल आपूर्ति व वर्षा ऋतु में दूषित पानी की वजह से होने वाले पीलिया व डायरिया रोग को दरकिनार करने निगम क्षेत्र में वाले पानी टंकियों का सफाई कार्य किया जा रहा है। इस कड़ी में शुक्रवार को कुदुदंड के उच्च स्तरीय जलागार के जल प्रदाय क्षेत्र कुदुदंड, तिलकनगर, डबरीपारा, राजेंद्र नगर, सिंधी कालोनी, ओमनगर, जरहाभाठा और वेयर हाउस रोड एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में शुक्रवार की शाम जलप्रदाय बाधित रहेगा।

टंकी सफाई के इस काम को पूरा करने में चार से छह घंटे का समय लगेगा। जल विभाग के प्रभारी अजय श्रीवासन ने बताया कि इससे रहवासियों को पानी को लेकर दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सुबह के समय होने वाले पानी सप्लाई के दौरान आवश्यकता के हिसाब से पानी का संग्रहण कर लें।बाक्स तीस हजार से ज्यादा परिवार होंगे प्रभावित कुदुदंड पानी टंकी शहर की सबसे बड़ी पानी टंकी है।

इसके बंद रहने से शहर के एक बड़े क्षेत्र में पानी सप्लाई बाधित रहेगी। करीब 30 हजार से ज्यादा घरों में पानी सप्लाई नहीं होगी। इससे पहले इस पानी टंकी की सफाई चार महीने पहले की गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.