Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की ओर से प्रस्तुत याचिका पर आज होगी सुनवाई

49

इंदौर। संघ के द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर टिप्पणी कर फंसे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की ओर से मप्र हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ में प्रस्तुत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई होना है। याचिका में कहा है कि एक ही कृत्य के लिए एक से ज्यादा एफआइआर दर्ज नहीं हो सकती।

दिग्विजयसिंह के खिलाफ इस मामले में दर्ज सभी एफआइआर में शिकायतकर्ता एक ही संगठन से जुड़े हैं। एफआइआर में धाराएं भी समान हैं। सिंह की मांग है कि इंदौर के तुकोगंज पुलिस थाने में दर्ज एफआइआर को छोड़कर शेष एफआइआर निरस्त की जाबसे पहले दर्ज याचिका को छोड़कर अन्य को निरस्त करने की है मांग

गौरतलब है कि दिग्विजयसिंह के खिलाफ इंटरनेट पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में इंदौर के तुकोगंज पुलिस थाने में 8 जुलाई को एफआइआर दर्ज हुई थी। इसके बाद इसी पोस्ट को लेकर उनके खिलाफ देवास, उज्जैन, गुना और राजगढ़ में भी एफआइआर दर्ज हुई। इस पर सिंह ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर तुकोगंज थाने में दर्ज एफआइआर को छोड़कर शेष एफआइआर निरस्त करने की मांग की गई है।

तर्क दिया गया है कि यह स्थापित बात है कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ एक ही कृत्य को लेकर अलग-अलग प्रकरण दर्ज नहीं किया जा सकता। एडवोकेट विभोर खंडेलवाल ने बताया कि सिंह की याचिका गुरुवार को सुनवाई के लिए जारी सूची में शामिल है। दोपहर बाद तक इसमें सुनवाई हो सकती है।

तुकोगंज थाने में दर्ज एफआइआर में बचाव प्रस्तुत करेंगे

खंडेलवाल ने कहा कि तुकोगंज पुलिस थाने में इस मामले में सबसे पहले एफआइआर दर्ज हुई थी। हम उसे स्वीकार नहीं कर रहे हैं बल्कि हम उस मामले में न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.