Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

कानपुर: सांडों की फाइट में चली गई जान, बीच सड़क लड़ रहे थे 2 ‘बुल’; शख्स को उठाकर तालाब में फेंका

36

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बेसहारा सांड़ो के दंगल कि वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई. यहा एक व्यक्ति दो लड़ते साड़ों की चपेट में आ गया, जिससे वह व्यक्ति तालाब में जा गिरा और तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई. मामला कानपुर के सचेंडी के दिलीपपुर गांव का है. यहां के रहने वाले मनोज की सांड़ो के चपेट में आने से मौत हो गई. उनकी उम्र 49 साल बताई जा रही है.

उसके परिवार में पिता गेंदालाल, मां प्रेमवती और छोटा भाई विनोद हैं. उनके पिता ने बताया कि मनोज को दो दिन से बुखार हो रहा था. शुक्रवार सुबह वह साइकिल से दवा लेने के लिए सचेंडी जा रहा था. वो सचेंडी पहुंचने से पहले मानशिला मंदिर के पास पहुंचा ही था कि रास्ते में दो लड़ते हुए सांड़ों ने उसे टक्कार मार दी.

सांड़ ने मारी टक्कर

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वह साइकिल समेत तालाब में जा गिरा. मनोज को तालाब में गिरते देख लोगों ने शोर मचाया और उसकी मदद के लिए भागे. लोगों ने फैरन उसे तालाब से बाहर निकाला और पास के निजी अस्पताल लेकर गए. अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

कानपुर में सांड़ों के आतंक के चलते पहले भी कई घटनाएं हो चुकी हैं. जुलाई में घाटमपुर के पतारा में एक महिला की मौत सांड़ की वजह से हुई थी. वहीं अगस्त में बिठूर में अक युवक को सांड़ ने मार डाला था. हादसे में जिल युवक की मौत हुई थी वा मात्र 25 साथ और चार महीने पहले उसकी शादी हुई थी.

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

कानपुर में आवारा मवेशियों, खासकर सांडों का आतंक बढ़ गया है. ये सांड़ लगातार हादसे को जन्म दे रहे हैं. इससे लोग डरे हुए हैं. सांडों की लड़ाई और हमलों की घटनाओं से लोगों की जान जा रही है तो इन घटनाओं के कारण कई लोग गांभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ की मौत भी हुई है. स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन दोनों के लिए आवारा मवेशियों की यह समस्या गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.