Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

पति ने साथ में नहीं खिंचवाई फोटो, पत्नी ने उठा लिया ये खौफनाक कदम

51

उत्तर प्रदेश के इटावा में एक नवविवाहिता ने पति के साथ हुए मामूली विवाद के बाद फांसी लगा ली है. पति पत्नी के बीच विवाद मंदिर में एक साथ फोटो खिंचाने को लेकर हुआ था. पति ने फोटो खिंचाने से मना कर दिया था. इससे नाराज पत्नी घर लौटी और गुस्से में कमरे के अंदर पंखे से लटकर जान दे दी है. दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मामला इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में नौधना गांव की है. पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय युवती की शादी पिछले साल नौधना गांव में रहने वाले बृजेंद्र सिंह के साथ हुई थी. पुलिस की पूछताछ में बृजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को वह सपरिवार खितौरा गांव स्थित जय गुरूदेव के मंदिर गये थे. उस दौरान उसकी पत्नी मंदिर में फोटो और सेल्फी खींच रही थी. उसने कई बार उसे भी साथ में फोटो खिंचाने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया. इतनी सी बात से उसकी नाराज हो गई.

कमरे में पंखे के हुक से लगाया फांसी

बृजेंद्र के मुताबिक वहां दर्शन पूजन के बाद सभी लोग घर आ गए. उसने भी सोचा कि वह रात में पत्नी को मना लेगा. इसके बाद घर के सभी लोग रात में खाना खाने के बाद छत पर जाकर सो गए. थोड़ी देर बाद करीब 10 बजे रात में बिजली आई तो उसकी पत्नी छत पर से उतरकर नीचे कमरे में आ गई और अंदर से दरवाजा बंद कर छत में लगे पंखे की हुक में दुपट्टा बांध कर फांसी पर लटक गई. कुछ देर बाद वह खुद भी नीचे आया और दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी अंदर से कोई हलचल नहीं मिली तो खिड़की से झांककर देखा.

पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम

अंदर का दृष्य देखकर उसके होश उड़ गए. उसने तत्काल परिजनों और पास पड़ोस के लोगों को बुलाया और फिर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलने पर बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और दूसरे कमरे की दीवार तोड़ कर दरवाजा खोला गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद फिलहाल सुसाइड का मामला दर्ज किया है. हालांकि पुलिस इस घटना से संबंधित अन्य एंगल पर भी मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.