Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Swachh Korba: दिल्ली-इंदौर की तर्ज पर आधुनिक मशीनों से होगी कोरबा की सफाई, 50 करोड़ के PPP मॉडल का प... Chhattisgarh Crime: रिसॉर्ट की आड़ में चल रहा था प्रतिबंधित लकड़ियों का खेल, संयुक्त टीम ने किया पर्... Bemetara Transformer Blast: बिजली विभाग की लापरवाही ने ली 3 किसानों की जान, गांव में पसरा मातम Prashant Kishor Delhi Expansion: जन सुराज पार्टी जल्द करेगी दिल्ली स्टीयरिंग कमेटी का ऐलान, पूर्वांच... Surajpur Police Action: सूरजपुर में अपराध के 2 बड़े मामले! उमापुर में पति अरेस्ट, पकनी गांव में आशिक... Chhattisgarh Crime: कांकेर के आमाबेड़ा में सगे भाई की हत्या, 16 गवाहों के बयान पर दोषी को मिली उम्रक... Chhattisgarh Forest News: ढोढ़ीआरा जंगल में करंट लगने से नर हाथी की मौत, 11 शिकारियों के समूह का खुल... Bank Strike in Jashpur: 28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल; परेशानी से बचने के लिए रविवार को भी खुल... Raipur Ganesh Visarjan: महादेव घाट पर 3180 मूर्तियों का विसर्जन, भारी बारिश में भी दिखा बाप्पा के भक... Jharkhand Education News: हाउसहोल्ड सर्वे में लापरवाही, 2470 शिक्षकों और 56 अधिकारियों को शोकॉज नोटि...

Indore Jhanki Results: अनंत चतुर्दशी चल समारोह में राजकुमार मिल की झांकी प्रथम, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

3

इंदौर। शहर की गौरवशाली परम्परा के रूप में अनंत चतुर्दशी चल समारोह बेहद उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। रातभर जोश और उल्लास के साथ चल समारोह में निकली नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने हजारों लोगों का मन मोह लिया। जिला प्रशासन द्वारा गठित झांकी तथा अखाड़ा निर्णायक समितियों द्वारा पुरस्कार के लिये सर्वसम्मति से श्रेष्ठ झांकियों और अखाड़ों का चयन किया गया है।

🏆 झांकी और अखाड़ा पुरस्कार: राजकुमार मिल ने मारी बाजी

झांकी प्रतियोगिता में राजकुमार मिल की ‘भगवान विष्णु और असुर मधु कैटभ युद्ध’ झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इसी तरह अखाड़ों में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला और श्री बिंदागुरु व्यायामशाला को प्रथम स्थान मिला। महिला वर्ग का प्रथम पुरस्कार श्री रामनाथ गुरू व्यायामशाला को दिया गया है।

कलेक्टर शिवम वर्मा ने सांस्कृतिक तथा धार्मिक उत्सवों को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन की ओर से आकर्षक नकद पुरस्कार देने की घोषणा भी की। प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी परम्परा के निर्वहन में दिए जा रहे मिलों के महत्वपूर्ण योगदान के मद्देनजर पुरस्कार चयन में केवल मिलों की झांकियों को ही शामिल किया गया था।

🎪 झांकी के पुरस्कारों की सूची

  • प्रथम पुरस्कार: राजकुमार मिल (भगवान विष्णु और असुर मधु कैटभ युद्ध)

  • द्वितीय पुरस्कार: मालवा मिल (मछली जल की रानी) और हुकुमचंद मिल (भगवान गणेश द्वारा सिंदुरासुर राक्षस का वध)

  • तृतीय पुरस्कार: कल्याण मिल (भारतीय नारी की शक्ति, सामर्थ्य और योगदान) और स्वदेशी मिल (मां जगदम्बा द्वारा शुंभ और निशुंभ नामक राक्षसों का वध)

  • विशेष पुरस्कार: होप टेक्सटाइल मिल (भगवान शिव की बारात)

⚔️ अखाड़ों के पुरस्कार: गतका फरी और बनेठी वर्ग

निर्णायक समिति ने इस बार दो विधाओं— ‘गतका फरी’ तथा ‘दो हाथ की बनेठी’ वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार के लिए अखाड़ों का चयन किया है।

गतका फरी वर्ग:

  • प्रथम: चंन्द्रपाल उस्ताद व्यायामशाला

  • द्वितीय: ब्रजलाल गुरू व्यायामशाला, शंकरगंज

  • तृतीय: महावीर व्यायामशाला

  • विशेष: छोगालाल उस्ताद व्यायाम शाला तथा महावर कोली समाज व्यायामशाला, महावर नगर

दो हाथ की बनेठी वर्ग:

  • प्रथम: श्री बिंदागुरू व्यायामशाला

  • द्वितीय: सार्वजनिक रविदास व्यायामशाला

  • तृतीय: बाबूसिंह उस्ताद व्यायामशाला, नादिया नगर

  • विशेष: स्वर्गीय श्री प्रमोद हार्डिया व्यायामशाला तथा सार्वजनिक अहिरवार समाज चैतन्य व्यायामशाला

👩‍🦰 महिला, बालक और बालिका वर्ग के विजेता

महिला वर्ग:

  • प्रथम: श्री रामनाथ गुरू व्यायामशाला

  • द्वितीय: श्री दास हनुमान व्यायामशाला, दास बगीची

  • तृतीय: पंचमुखी गुरू अखाड़ा, हवा बंगला

बालक वर्ग:

  • प्रथम: वीर राजपूत (श्री लोधी पंच व्यायामशाला)

  • द्वितीय: भूमिक यादव (मार्तण्डराव व्यायामशाला)

  • तृतीय: शिवांश कलोनिया (गाजी गुरू व्यायामशाला)

  • विशेष: उदय बोरासी (वीर बजरंग दल व्यायामशाला, भागीरथपुरा)

बालिका वर्ग:

  • प्रथम: राशि कुलपारे (धानुक समाज शस्त्रकला, महू नाका)

  • द्वितीय: परिधि धीमान (गुरूदास व्यायामशाला, जिंसी)

  • तृतीय: नन्दनी संदीप यादव (सार्वजनिक श्री मस्त बजरंग मंदिर)

💵 नकद पुरस्कारों का विवरण: लाखों के इनाम

जिला प्रशासन ने गतका फरी और दोनों हाथ की बनेठी श्रेणी में प्रत्येक के लिए प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये, तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये तथा 10-10 हजार रुपये के विशेष पुरस्कार देने की घोषणा की है। वहीं, महिला वर्ग में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 25 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 15 हजार रुपये का दिया जाएगा। बालक तथा बालिका वर्ग के सभी चयनित कलाकारों को 10-10 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.