Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउण्ड का किया निरीक्षण

0 43
आगर-मालवा, 12 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय आगर के परेड ग्राउण्ड पर आयोजित किया जाएगा।  कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना एवं पुलिस अधीक्षक  दिलीप कुमार सोनी ने बुधवार को परेड ग्राउण्ड का निरीक्षण कर वहां विभिन्न विभागों द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह की, की जा रही व्यवस्थाओं,  तैयारियों और प्रबंधो का अवलोकन किया और अधिकारियों को बारिश को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध एवं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. मीना ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परेड ग्राउण्ड में जल भराव स्थलों को चिन्हित कर वहां मुरम चूरी आदि डलवाकर ग्राउण्ड को दुरूस्त करवाएं। जिससे कि परेड में शामिल प्लाटूनों को कोई असुविधा न हो।
कलेक्टर ने दर्शकों के लिये एलईडी की व्यवस्था, वाटर प्रुफ टेंट की व्यवस्था, माईक व साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था एवं आपात चिकित्सा व्यवस्था करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिये।
इस निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ  बी.एस. सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रवीन्द्र कुमार बोयत, नगर पालिका आगर सीएमओ  कुशालसिंह डुड़वे, रक्षित निरीक्षक श्रीमती सपना परमार एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.