Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

‘भैया-भाभी के सामने मेरी इज्जत…’, पति ने की ऐसी हरकत, बेटे को लेकर सुसाइड करने रेलवे ट्रैक पहुंच गई पत्नी

337

कभी-कभी पति पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर ऐसी तकरार भी हो जाती है कि वो विकराल रूप धारण कर लेती है. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के ग्वालियर से सामने आया है. यहां एक पति ने छोटी सी बात को लेकर अपनी पत्नी को उसी के भैया-भाभी के सामने जलील किया. अगले दिन पत्नी ने पति को उसके किए बर्ताव के लिए टोका. पति फिर से बौखला गया. उसने दोबारा पत्नी से बदतमीजी की और घर पर तोड़-फोड़ शुरू कर दी.

भैया-भाभी के सामने हुई बेइज्जती को पत्नी बर्दाश्त न कर पाई. नाराज होकर पत्नी अपने 9 साल के बेटे के साथ सुसाइड करने रेलवे ट्रैक पर पहुंच गई. राहगीरों ने ट्रैक पर महिला को बैठा देखा और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझाइश देकर थाने ले आई. इसके बाद समझाइश देकर पत्नी को पति के हवाले कर दिया.

मामला गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी का है. जानकारी के मुताबित, पत्नी का मायका बिहार और पति ग्वालियर में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है. रविवार को महिला का भाई और उसकी भाभी ग्वालियर आई थी. महिला के भाई की दो महीने पहले ही शादी हुई थी. शादी के बाद वह पहली बार अपनी बहन के घर आया था. ऐसे में चारों ग्वालियर किला घूमने गए थे.

घूमते वक्त पत्नी और पति में हुई नोक झोंक

घूमते समय पत्नी और पति में नोक झोंक हो गई. पति ने फिर पत्नी को गालियां देना शुरू कर दिया. सभी के समझाने के बाद भी वह नहीं माना. इससे महिला को भैया-भाभी के सामने बेइज्जती महसूस हुई. किले पर झगड़ा होने के बाद पत्नी को पति वहीं पर अकेले छोड़कर चला आया. अपने भाई-भाभी के सामने वह कुछ नहीं बोली. किला घूमने के कुछ देर बाद जब वह घर पहुंची तो घर पर ताला लगा हुआ था. पति को कॉल किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं किया और काफी देर बाद नशे में घर पहुंचा. उस समय तो पति के नशे में होने पर पत्नी ने कुछ नहीं कहा.

पत्नी अपने बेटे के साथ सुसाइड करने पहुंची

सोमवार सुबह जब पति नींद से जागा तो उसका नशा भी उतर गया था. जब महिला ने पति से उसके भाई-भाभी के सामने बेइज्जत करने की बात की तो वह अपना आपा खो बैठा. इसके बाद वह घर में तोड़फोड़ करने लगा. इस पर पत्नी नाराज हो गई और अपने 9 साल के बच्चे को लेकर निकल आई. वह नारायण विहार के पीछे स्थित रेलवे ट्रैक पर पहुंची और खुदकुशी के लिए रेलवे ट्रैक पर बैठ गई. उसे पटरी पर बच्चे के साथ रोते हुए बैठे देखकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी.

दंपति की करवाई गई काउंसलिंग

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझा-बुझाकर थाने ले आई और पति को भी थाने बुलाया. जिसके बाद पुलिस ने दंपति की काउंसलिंग करवाई और पति को समझाइश दी. फिर पुलिस ने पत्नी को पति के हवाले कर दिया. पति ने अपनी गलती मानते हुए दोबारा इस तरह की हरकत नहीं करने बात कहकर पत्नी को साथ ले गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.