Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्देश

0 42
आगर मालवा, 11 अगस्त 2026/ भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में 9 से 17 अगस्त 2026 तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजित किया जा रहा है। अभियान के  तहत नागरिकों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को बढ़ावा देने के साथ स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के त्याग और बलिदान से जनसामान्य को परिचित कराने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इसी क्रम में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया जाएगा। अभियान की तैयारियों एवं गतिविधियों के संबंध में कलेक्टर डॉ शेर सिंह मीना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र बोयत तथा एसडीएम मिलिंद ढोके की उपस्थिति  में कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई।  बैठक में विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, क्लबों तथा गणमान्य नागरिकों से अभियान के दौरान आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में सुझाव लिए गए।
बैठक में तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, मैराथन, साइक्लोथॉन, तिरंगा बाइक रैली, मानव श्रृंखला, तिरंगा सजावट, तिरंगा प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी एवं देशभक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर चर्चा की गई। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में व्यापक जनभागीदारी के साथ गतिविधियां आयोजित करने पर विशेष जोर दिया गया।
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित गतिविधियों को भी हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ा गया है। अभियान अवधि में आयोजित प्रत्यक्ष कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन तथा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का फहराना एवं प्रदर्शन शामिल रहेगा।
14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभाजन के दौरान विस्थापन एवं अपने प्राण गंवाने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए मौन जुलूस एवं श्रद्धांजलि सभा सहित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विभाजन से प्रभावित परिवारों अथवा उनके प्रतिनिधियों को आमंत्रित कर उनके अनुभव साझा कराने तथा नई पीढ़ी को उस दौर के इतिहास से परिचित कराने पर भी चर्चा हुई।
बैठक में बताया गया कि अभियान के तहत अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाए। संबंधित सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्यक्रमों का समयबद्ध एवं व्यापक स्तर पर आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि,विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.