Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 की तारीखें घोषित: 17 फरवरी से 12वीं और 24 फरवरी से 10वीं के एग्ज... जबलपुर रेल मंडल का टिकट चेकिंग दस्ता फुल एक्शन मोड में, 4 महीने में वसूला 28 करोड़ का रिकॉर्ड जुर्मा... लखनऊ में सनसनीखेज वारदात: जानकीपुरम में पत्नी ने लोहे के तवे से वार कर ली पति की जान, 5 साल से चल रह... महाराष्ट्र की आश्रमशालाओं में 2 साल के भीतर 584 छात्रों की मौत, सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे... भारी विरोध के बाद झुकी बार काउंसिल ऑफ इंडिया: NALSAR छात्रों के एनरोलमेंट पर रोक का आदेश BCI ने लिया... अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 15 अगस्त से लागू होगा नया ड्रेस कोड, एकरूप वेशभूषा में दिखेंगे पु... राजस्थान कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, UCC और 'ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन एक्ट' को मिली हरी झंडी लखनऊ के रहीमाबाद में रिश्तों और इंसानियत का कत्ल, जमीन के लालच में मृत पिता के शव का सादे कागज पर लग... कुर्ला लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हुई, GSI की 8 साल पुरानी चेतावनी आई सामने अंबाला कैंट NH-44 पर भारी बवाल: प्रदर्शनकारियों के पथराव में DSP समेत 7 पुलिसकर्मी घायल, लाठीचार्ज औ...

भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी

29

भोपाल: राजधानी भोपाल में लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को निशाना बनाते हुए करीब 55 लाख रु से भरा बैग लूट लिया. घटना 7 मार्च की रात की बताई जा रही है, जिसका अब खुलासा हुआ है. इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीं, जहां लूट की वारदात हुई, वहां हमेशा VIP मूवमेंट भी रहता है, बावजूद इसके इस तरह की घटना होने से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

एक दिन बाद दर्ज कराई एफआईआर

वारदात भोपाल के श्यामला हिल्स थाना अंतर्गत स्मार्ट सिटी रोड की है. टीआई भूपेंद्र सिंह ने बताया, ”फरयादी दिव्यांश प्रॉपर्टी डीलर है और वह चूना भट्टी इलाके में रहता है. 7 मार्च की रात करीब 9:00 बजे वह अपने घर जा रहा था, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया. फरियादी 8 मार्च को अपने पिता के साथ थाने पहुंचा फिर लूट की वारदात की एफआईआर दर्ज करवाई. उसके पिता भोपाल से बाहर थे इसलिए एक दिन बाद वह थाने आया.”

टीआई का कहना है की पूरी घटना की जांच की जा रही है और इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किया जा रहे हैं, जल्दी आरोपियों का पर्दाफाश कर दिया जाएग.

जमीन के सौद के पैसे लेकर जा रहा था दिव्यांश

जानकारी के मुताबिक फरियादी दिव्यांश बरोट कोलार इलाके का रहने वाला है और प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त का काम करता है. बताया जा रहा है कि 7 मार्च की रात करीब 9:30 बजे दिव्यांग बरोट जमीन के सौदे से जुड़े करीब 55 लाख रु नकद लेकर अपनी कार से चुनाभट्टी स्थित घर जा रहा था. इसी दौरान रास्ते में दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया. बदमाशों ने चाकू अड़ाकर दिव्यांश बरोट और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को धमकाया और कैश से भरा बैग लूटकर मौके से फरार हो गए.

पुलिस अब घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिससे आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके. फिलहाल पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया जा रहा है.

अयोध्या नगर पुलिस ने चेन स्नैचर्स को पकड़ा

राजधानी भोपाल में महिलाओं से चेन लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले एक सक्रिय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है. अयोध्या नगर थाना पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 सोने की चैन, एक एक्टिवा और लूटा गया सामान बरामद करने मे सफलता हासिल की है, जिसकी कीमत करीब 17 लाख रु बताई जा रही है. चोरी का माल खरीदने वाले ज्वेलर्स को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है.एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी ने बताया, ” दोनों आरोपी पढ़े-लिखे हैं और बीकॉम पास होने के बावजूद अपराध की राह पर चल पड़े. दोनों आरोपी जोमैटो डिलीवरी एजेंट बनकर अलग-अलग इलाकों में रैकी करते थे और मौके मिलते ही बुजुर्ग महिलाओं को अपना निशाना बनाकर चैन लूट की वारदात को अंजाम देते थे.”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.