Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का युवाओं को बड़ा मंत्र: हेल्थ सेक्टर में आएगी नौकरियों की बाढ़! केयरगिवर्स की बढ़ती डिमांड ... शराब नीति केस में नया मोड़: अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को हाई कोर्ट का नोटिस; CBI अफसर को बड़ी राह... "डिमांड फर्स्ट, डिस्टर्ब लेटर!" प्रल्हाद जोशी ने विपक्ष की थ्योरी का किया पर्दाफाश; स्पीकर के खिलाफ ... Pune News: युद्ध के कारण पुणे में गैस सप्लाई बाधित, PMC ने बंद किए 18 गैस श्मशान घाट; वैकल्पिक व्यवस... पशुपति पारस का बड़ा दांव! प्रिंस राज को सौंपी RLJP की कमान, बनाए गए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष; क्य... अलवर में रफ्तार का तांडव! डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई करोड़ों की BMW कार; हादसे में एक की दर्दनाक ... Bareilly Crime News: बरेली में संपत्ति विवाद को लेकर मां-बेटियों पर जानलेवा हमला, आरोपी जेठ ने बीच स... लखनऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की धर्म यात्रा को मंजूरी! प्रशासन ने थमाई 16 'सख्त' शर्तों की ... Sharjeel Imam Interim Bail: दिल्ली हाई कोर्ट ने शरजील इमाम को दी अंतरिम जमानत, भाई के निकाह में होंग... T20 फाइनल में अभिषेक शर्मा क्या आउट हुए, दोस्त ही बन गया 'जल्लाद'! मोबाइल पर मैच देख रहे साथी ने लड़...

सात समंदर पार से लौटे बेटे के गले लगने से पहले ही उजड़ गई खुशियां! हादसे में मां की दर्दनाक मौत; गुस्से में परिजनों ने किया चक्का जाम

2

लुधियाना: फिरोजपुर रोड पर एमबीडी मॉल के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक बेकाबू इनोवा कार ने ड्यूटी कर घर लौट रही महिला को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में महिला की जान चली गई, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सबसे ज्यादा दुखद पहलू यह रहा कि मृतका का बेटा आज ही विदेश से अपनी मां से मिलने घर पहुंचा था, लेकिन घर पहुंचने पर उसे मां की ममता की जगह उनकी मौत की खबर मिली। पुलिस की ढीली कार्रवाई से गुस्साए परिजनों ने आज फिरोजपुर रोड पर धरना देकर यातायात पूरी तरह ठप कर दिया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

मृतका की पहचान गांव बद्दोवाल निवासी 48 वर्षीय सुरिंदर कौर के रूप में हुई है, जो मेडीवे अस्पताल में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात थी। जानकारी के मुताबिक यह घटना 5 मार्च की है, जब सुरिंदर कौर अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जाने के लिए बस का इंतजार करते हुए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान करीब 80 की रफ्तार से आई एक सफेद रंग की इनोवा कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला काफी दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि टक्कर मारने के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान सुरिंदर कौर ने दम तोड़ दिया।

मृतका के रिश्तेदार हरदीप सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सीसीटीवी फुटेज और कार की पहचान होने के बावजूद पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। उन्होंने आरोप लगाया कि गाड़ी किसी रसूखदार व्यक्ति की है, जिसके चलते पुलिस कार्रवाई करने से कतरा रही है। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार नहीं किया जाता, वे अपना धरना खत्म नहीं करेंगे। दूसरी ओर, जांच अधिकारी उमेश सिंह का कहना है कि पुलिस वाहन की पहचान करने में जुटी है और जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। फिलहाल, फिरोजपुर रोड पर लगे धरने के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और पुलिस स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !