Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

रोहतक में जुटे हरियाणा के दिग्गज जज! एसोसिएशन की बैठक में न्यायिक सुधारों पर बड़ा मंथन; सर्विस कंडीशन और सुरक्षा पर हुई चर्चा

3

चंडीगढ़:  हरियाणा जज एसोसिएशन की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रोहतक स्थित जिला न्यायालय में किया गया। बैठक में न्यायिक सेवा से जुड़े अनेक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई और हरियाणा के न्यायिक अधिकारियों के सामूहिक मुद्दों के निवारण के लिए रोड मैप तैयार किया गया।

एसोसिएशन के सचिव शेर सिंह ने बताया कि बैठक में न्यायिक अधिकारियों के प्रमोशन, न्यायिक अधिकारियों के लिए हाउसिंग सोसाइटी की स्थापना, न्यायिक अधिकारियों की विभागीय परीक्षा की समाप्ति और न्यायिक अधिकारियों की रिटायरमेंट आयु बढ़ाने समेत सेवा संबंधी अनेक मुद्दों के हल के लिए मंथन किया गया।

इन मुद्दों पर मौजूद पदाधिकारियों ने अपनी अपनी राय रखी और एकमत से फैसला लिया गया कि न्याय व्यवस्था को मजबूत करने व न्यायिक अधिकारियों की सेवा-स्थितियों को सुदृढ़ करने के लिए इन मुद्दों को एसोसिएशन के माध्यम से विभिन्न स्तर पर उठाया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता हरियाणा जज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अजय तेवतिया ने की और इस अवसर पर सचिव शेर सिंह, सह सचिव राजविंदर सिंह, कोषाध्यक्ष ऋषभ अग्रवाल व कार्यकारिणी सदस्य परीक्षित व मुनीष चौधरी उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !