Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,...

Army Jawan Crime Case Punjab: छुट्टी पर आए फौजी ने मां-बाप पर ढाया कहर: पिता को गोली मारी, मां को अधमरा होने तक पीटा; आरोपी गिरफ्तार

19

बठिंडा: बठिंडा के जोगी नगर इलाके में देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब फौज में तैनात एक कांस्टेबल ने अपने ही माता-पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना जोगी नगर की गली नंबर 5/5 की बताई जा रही है, जहां अचानक घर से चीख-पुकार की आवाजें आने लगीं और इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार आरोपी हरप्रीत सिंह, जो सेना में तैनात है, ने गुस्से में आकर पहले अपने पिता दलजीत सिंह पर हमला कर उनका सिर फोड़ दिया। इसके बाद उसने गोली चला दी, जो दलजीत सिंह के कंधे में जा लगी। गंभीर हालत में परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपनी मां परमजीत कौर की भी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह भी घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हरजोत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी हरप्रीत सिंह कथित तौर पर डिप्रेशन से पीड़ित है और उसकी मानसिक बीमारी की दवा भी चल रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने यह खौफनाक कदम किन परिस्थितियों में उठाया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.