Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...

Car Fire News: रिटायर्ड PCS अधिकारी की चलती गाड़ी बनी आग का गोला, बाल-बाल बची जान; इलाके में मचा हड़कंप

39

रिटायर्ड PCS अधिकारी की चलती गाड़ी में भयानक आग लगने की मामला सामने आया है। चंडीगढ़ सेक्टर-35 की मार्केट में उस समय हड़कंप मच गया, जब चलती कार में अचानक भयानक आग लग गई। इस दौरान मौके पर राहगीरों ने शोर मचाने से PCS अधिकारी को बताया गया। गनीमत रही इस दौरान बड़ा हादसा नहीं हुआ।

बताया जा रहा है कि, रिटायर्ड PCS अधिकारी बलविंदर सिंह अपने दोस्त के साथ कार में सवार होकर सेक्टर 21 से सेक्टर 35 स्थित एक कॉफी शॉप में जा रहे थे। जैसे वह मार्केट में पहुंचे तो उनकी कार में अचानक आग लगई। राहगीरों ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया और गाड़ी रोकने के लिए कहा।  बलविंदर सिंह और उनके दोस्त ने बताया कि पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि लोग शोर मचाकर गाड़ी रोकने के लिए क्यों कह रहे हैं लेकिन फिर एक व्यक्ति ने उन्हें बताया कि आपकी गाड़ी के बोनट में धुआं निकल रहा है। इसके बाद दोनों जल्दी से गाड़ी को रोकर बाहर निकले और अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही वह गाड़ी से बाहर निकले तो आग ने भयानक रूप ले लिया और धूं धूं कर जल गई। वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गया। मौके पर तुरन्त फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। जिसके मौके पर पहुंची टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पूरे इलाके को घेर लिया। बलविंदर सिंह ने शार्ट सर्किटे के कारण गाड़ी में आग लगने की आशंका जताई है। फिलहाल जांच चल रही है। इस दौरान बलविंदर सिंह ने बताया कि अगर मार्केट में व्यक्ति उन्हें शोर मचाकर गाड़ी रोकने के लिए नहीं बताता तो शायद जानी नुकसान भी हो सकता था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.