Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

टीम इंडिया को हुआ 190 रन का नुकसान, लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ ना करते ये गलती, ना होता ऐसा

31

लीड्स टेस्ट में टीम इंडिया को नुकसान झेलना पड़ा है. ये नुकसान 5 या 50 रन का नहीं बल्कि पूरे 190 रन का है. अब सवाल है कि भारतीय टीम को इतने रनों का नुकसान हुआ कैसे? लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट में ऐसा क्या हुआ कि टीम इंडिया इतने रनों के घाटे में चली गई? तो इंग्लैंड को फायदे की स्थिति में डालने वाली ये घटना टीम इंडिया की ओर से लीड्स टेस्ट के दूसरे और तीसरे दिन के खेल में घटी. यानी जब इंग्लैंड की पहली पारी खेली जा रही थी.

ना करते ये गलती, ना होता नुकसान

दरअसल, टीम इंडिया को 190 रनों का जो नुकसान हुआ है, वो उसकी अपनी गलती की सजा है. ये गलती उससे फील्डिंग के दौरान हुई है. गेंदबाजी के दौरान हुई है. आइए अब जरा इसे डिटेल में समझते हैं और जानते हैं कि कैसे टीम इंडिया को घाटा हुआ?

47 रन का नुकसान ऐसे हुआ?

इसकी शुरुआत इंग्लैंड की पारी के 7वें ओवर से होती है. इस ओवर में भारतीय टीम के नंबर 1 फील्डर रवींद्र जडेजा से बेन डकेट का कैच तब छूटता है, जब वो 15 रन पर खेल रहे होते हैं. उस जीवनदान का फायदा उठाकर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट 62 रन की पारी खेलते हैं. यानी, टीम इंडिया को सीधे-सीधे 47 रन का नुकसान यहां होता है.

44 रन ऐसे पानी में बहे?

इसी तरह 62 रन पर खेल रहे इंग्लैंड के नंबर 3 बल्लेबाज ओली पोप का कैच यशस्वी जायसवाल टपका देते हैं. पोप उस कैच ड्रॉप के बाद शतक जड़ते हैं. 106 रन की पारी खेलते हैं. यानी 44 रन और एक्सट्रा बनाते हैं, जो कि टीम इंडिया के स्कोर कार्ड के नजरिए से नुकसान की तरह है.

99 रन का नुकसान तो ऐसे होगा ही!

हैरी ब्रूक भले ही शतक नहीं बना पाते. 99 रन पर आउट हो जाते हैं. मगर उनके बल्ले से निकले पूरे 99 रन भारत ने एक्स्ट्रा में ही उन्हें दे दिए. बीच में इस नुकसान को कम करने के 2 मौके मिले थे. मगर टीम इंडिया ने उसे भी गंवा दिया था. हुआ कुछ यूं कि ब्रूक जब खाता भी नहीं खोले थे, तभी बुमराह ने उनका विकेट ले लिया था. मगर वो गेंद नो बॉल होने से वो बच गए. इसके बाद जब ब्रूक 46 रन पर खेल रहे थे, तब पंत के लिए उनका कैच लपकने का मौका बना, मगर उन्होंने उसे गंवा दिया. इतना ही नहीं 82 रन पर पहुंचे ब्रूक ने भारत को खुद को आउट करने का एक मौका फिर से दिया, मगर बुमराह की गेंद पर जायसवाल ने फिर से कैच छोड़ दिया. आखिर में वो 99 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने.

टीम इंडिया को टोटल 190 रन का नुकसान

अब अगर इंग्लैंड के इन तीनों बल्लेबाजों को मिले जीवनदान और उनके बनाए रनों को देखें तो पता चलता है कि भारत ने उन्हें इंग्लैंड के स्कोर बोर्ड में 190 रन जोड़ने के मौके अपनी गलतियों के चलते ही दे दिए. वो 190 रन टीम इंडिया के नजरिए से नुकसान जैसे ही हैं. वैसा नहीं हुआ होता तो लीड्स टेस्ट में भारत अच्छी बढ़त के साथ मजबूत पोजिशन में हो सकता था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.