Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Chhattisgarh Rajya Sabha Election 2026: छत्तीसगढ़ से राज्यसभा के लिए दो महिलाओं ने भरा नामांकन, फूलो देवी नेताम और लक्ष्मी वर्मा की दावेदारी

19

रायपुर: राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार फूलो देवी नेताम ने नामांकन दाखिल कर दिया है. नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और पीसीसी चीफ दीपक बैज के साथ फूलो देवी विधानसभा पहुंची और राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया.

फूलो देवी नेताम को दूसरी बार जिम्मेदारी

नामांकन भरने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार फूलो देवी नेताम ने कहा,- मैं इस उपलक्ष्य में शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत आभार व्यक्त करती हूँ और उनका धन्यवाद देती हूं. खड़गे जी, सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पीसीसी चीफ दीपक बैज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव का आभार जताती हूं. ये सभी हमेशा मार्गदर्शन देते रहे हैं.

मैं एक कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता के रूप में काम करती हूं. फिर से विश्वास जताकर बड़ी जिम्मेदारी के साथ सदन भेजा जा रहा है. निश्चित तौर पर मेरा प्रयास रहेगा कि मैं उनकी भावनाओं के अनुसार काम करूं- फूलो देवी नेताम, कांग्रेस उम्मीदवार, राज्यसभा चुनाव

भाजपा से लक्ष्मी वर्मा ने भरा नामांकन

राज्यसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ से भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने अपना नामांकन दाखिल किया. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सीएम विष्णुदेव साय, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक लक्ष्मी वर्मा के प्रस्तावक बने. नामांकन दाखिल करने के बाद लक्ष्मी वर्मा ने केंद्रीय नेतृत्व समेत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताया.

बड़ी जिम्मेदारी दी जा रही है, इसके लिए सभी का धन्यवाद करती हूं और राज्यसभा सांसद की भूमिका पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करूंगी-लक्ष्मी वर्मा, राज्यसभा उम्मीदवार, भाजपा

कौन है लक्ष्मी वर्मा

बलौदाबाजार जिले की निवासी लक्ष्मी वर्मा का राजनीतिक सफर तीन दशक से अधिक लंबा है. उन्होंने 1990 में भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की और लगातार संगठन के लिए सक्रिय रहीं. उनकी सक्रियता और संगठनात्मक पकड़ को देखते हुए उन्हें वर्ष 2000 में रायपुर से सांसद रहे रमेश बैस का सांसद प्रतिनिधि बनाया गया. साल 2001 में उन्हें भाजपा महिला मोर्चा कार्य समिति का सदस्य बनाया गया. इस जिम्मेदारी को उन्होंने चार वर्षों तक निभाया और महिला कार्यकर्ताओं के बीच संगठन को मजबूत किया.

कौन है फूलो देवी नेताम

फूलोदेवी नेताम छत्तीसगढ़ कांग्रेस की मुखर नेता मानी जाती हैं. वह कांग्रेस की महिला विंग में भी काफी सक्रिय रह चुकी हैं. वे छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं. इससे पहले कांग्रेस ने साल 2020 में उन्हें राज्यसभा के चुनाव में उतारा था. वह साल 2020 में राज्यसभा चुनाव जीतकर संसद में गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.