Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

हिमाचल में 21 घंटे का हाई-वोल्टेज ड्रामा! यूथ कांग्रेस नेताओं के लिए आमने-सामने आई दिल्ली और हिमाचल पुलिस

31

राजधानी दिल्ली में पिछले दिनों आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में शर्टलेस प्रोटेस्ट के सिलसिले में अब तक 11 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन मामले से जुड़ी पिछली 3 गिरफ्तारी को लेकर जमकर बवाल मचा. इंडिया यूथ कांग्रेस (IYC) के 3 और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली और शिमला की पुलिस में जमकर तकरार हुआ. शिमला पुलिस ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई, उनकी गाड़ी को घंटों रोके रखा. पुलिस अफसरों से लगातार पूछताछ की गई. यह पूरा घटनाक्रम करीब 21 घंटे तक चला.

इंडियन यूथ कांग्रेस के 3 कार्यकर्ताओं (सौरभ, सिद्धार्थ और अरबाज खान) को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार सुबह हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू सब डिविजन के पास एक होटल से पकड़ा था. फिर शिमला में एसीजेएम से आरोपियों की ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद भी आरोपियों को लेकर आ रही दिल्ली पुलिस को कई घंटों तक रोककर रखा गया. हिमाचल पुलिस ने शिमला के पास शोघी सीमा पर उनकी गाड़ियों को भी रोक लिया. यही नहीं दिल्ली पुलिस के कर्मचारियों के खिलाफ अपहरण का केस भी दर्ज किया गया.

गिरफ्तारी को लेकर पिछले 21 घंटे काफी अहम रहे क्योंकि 2 राज्यों की पुलिस के बीच तीखा तकरार हुआ. हिमाचल प्रदेश की पुलिस का कहना है कि इस मामले में हरियाणा पुलिस भी शामिल है. हिमाचल पुलिस और दिल्ली पुलिस के बीच पिछले 21 घंटे माहौल काफी तनावपूर्ण बने रहे. दोनों ओर से अफसरों के बीच कहासुनी भी हुई. आइए जानते है कि 3 राज्यों की पुलिस के बीच के घटनाक्रम के पूरी टाइमलाइन के बारे में…

हिमाचल पुलिस Vs दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस की टीम 4 गाड़ियों में सवार होकर कल बुधवार सुबह करीब 9 बजे शिमला से करीब 120 किमी दूर रोहड़ू पहुंची. दिल्ली पुलिस ने चिरगांव मंडली के एक रिसॉर्ट में ठहरे कांग्रेस के 3 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही हिमाचल पुलिस अलर्ट मोड में आ गई और तुरंत कार्रवाई शुरू की.

दिल्ली पुलिस को जाने से रोकने के लिए शिमला पुलिस ने 3 अलग-अलग जगह नाकेबंदी कर दी. ISBT शिमला पर दिल्ली पुलिस की एक गाड़ी रोकी गई. शोघी के पास दूसरी गाड़ी रोकी गई और सोलन के धर्मपुर में शेष 2 गाड़ियों को रोक लिया गया.

शिमला पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से छुड़ाया

शिमला पुलिस ने फिर शाम करीब 4 बजे गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया. इन आरोपियों को शाम 5 बजे शिमला के चक्कर कोर्ट में पेश किया गया. लंबी चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आरोपियों को साथ ले जाने की अनुमति दे दी.

कोर्ट की ओर से ट्रांजिट रिमांड पर दिए जाने के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस की टीम आरोपियों को लेकर शिमला से रवाना हो गई. लेकिन देर रात में शोघी के पास दिल्ली पुलिस की टीम को फिर से रोक दिया गया. इस बीच हिमाचल में दिल्ली पुलिस के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया, इस पर सड़क पर ही दोनों पुलिस फोर्स को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा हो गया.

देर रात कोर्ट में पेश, फिर रिमांड में आरोपी

रात करीब 11:30 बजे आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए रिपन अस्पताल ले जाया गया. देर रात जज के निवास पर दिल्ली पुलिस और आरोपियों को पेश किया गया. जज ने दिल्ली पुलिस को आरोपियों को साथ ले जाने की अंतिम अनुमति दी. इसके बाद दिल्ली पुलिस टीम आरोपियों को लेकर आगे रवाना हुई. दिल्ली पुलिस इन आरोपियों के साथ एक थार गाड़ी भी ला रही है जो इन्हीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बताई जा रही है.

यह नई थार गाड़ी है. यह गाड़ी पिछले साल अक्टूबर में निकलवाई गई थी और अभी तक इस गाड़ी का नंबर नहीं लिया गया है. इस मामले की भी जांच हो रही है. गाड़ी कांग्रेस के IT सेल में काम करने वाले सिद्धार्थ लेकर आए थे जो पहले प्रशांत किशोर के साथ काम कर चुके हैं. थार गाड़ी का टेंपरेरी नंबर T 1125DL 2262j है.

अंबाला में आरोपियों का मेडिकल टेस्ट

कई घंटे चले हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस सुबह 5.50 बजे राजधानी दिल्ली की ओर रवाना हो गई, फिर 7.30 बजे के करीब दिल्ली पुलिस की टीम हिमाचल से हरियाणा के पंचकूला में दाखिल होने के बाद पंजाब के जीरकपुर इलाके में दाखिल हुई. पंजाब की सीमा में आने के बाद दिल्ली पुलिस ने गाड़ियों में फ्यूल रिफिल करवाया. इसके बाद टीम अंबाला पहुंची और तीनों का अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल में मेडिकल टेस्ट करवाया गया. अब उन्हें आज दोपहर बाद दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा.

दूसरी ओर दिल्ली पुलिस के रवाना होने के बाद हिमाचल पुलिस ने बयान जारी कर बताया कि सूचना मिलने के बाद उसने त्वरित कार्रवाई की गई. चांशुल रिजॉर्ट के मालिक की ओर से शिकायत किए जाने के बाद एफआईआर दर्ज की गई और मामले की जांच की जा रही है. सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दिल्ली और हरियाणा पुलिस की टीम को संबंधित लोगों के साथ दिल्ली जाने की अनुमति दी गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.