Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बारात से लौटे तो उड़ गए होश! बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने मचाया तांडव, घर का हाल देख फूट-फूटकर रोया परिवार

17

रेवाड़ी : रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में दो मकानों के ताले तोड़कर नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। इस घटना से कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार बावल की एक कंपनी में ऑपरेटर करण सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मूल रूप से कानपुर देहात के गांव गोपलपुर का निवासी है और पिछले तीन वर्षों से प्राणपुरा रोड स्थित श्याम कॉलोनी में अपने मकान में रह रहा है। करण सिंह 20 फरवरी को परिवार सहित अपने दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ के रिवासा गांव गया हुआ था। जब वह सुबह करीब चार बजे वापस लौटा तो उसके मकान का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर जांच करने पर करीब तीन लाख रुपये नकद और कीमती आभूषण गायब पाए गए।

इसके अलावा, चोरों ने करण सिंह के पड़ोसी गड्डू के बंद मकान को भी निशाना बनाया। गड्डू करीब एक माह पहले अपना मकान बंद कर उत्तर प्रदेश गया हुआ था। उसके मकान में हुई चोरी का सही आकलन उसके लौटने के बाद ही हो सकेगा। सूचना मिलने पर बावल पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना कर अज्ञात चोरों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.