Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Dispute: हाईकोर्ट के फैसले पर सियासत गरमाई, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने Khargone Mandi Traffic Jam: 2 दिन मंडी बंद रहने की सूचना पर उमड़ी किसानों की भीड़, खंडवा-वडोदरा हाईव... Balaghat News: बकोड़ा में जनसंवाद के दौरान आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस नेता, विधायक अनुभा मुंजारे न... MP High Court Decision: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया 27% ओबीसी आरक्षण, 87:13 फॉर्मूले पर दिया ब... Maikal Mountain Landslide: अनूपपुर के धरमदास गांव में दरका पहाड़, 300 मीटर नीचे बसे आदिवासी परिवारों... Chakkajam in Oon: बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली और अन्य इलाकों क... Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प...

Haryana Infrastructure Update: हरियाणा के इस शहर में बनेगा आधुनिक अंडरपास; बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन जाना होगा आसान, जाम से मिलेगी मुक्ति

25

चंडीगढ़: हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में आमने-सामने स्थित बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के मध्य पैदल आने-जाने की राह अब पहले से सुगम व आसान होगी। जीटी रोड के नीचे आधुनिक अंडरपास का निर्माण किया जाएगा जिससे लाखों यात्रियों व स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी।

 विज ने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के मध्य अंडरपास बनाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा योजना तैयार कर ली गई है। चूंकि अंडरपास रेलवे और हरियाणा रोडवेज की सीमा में भी बनना है इसलिए हाईवे अथॉरिटी द्वारा दोनों विभागों से एनओसी ली जा रही है। इसके मिलते ही जल्द अंडरपास निर्माण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी।

परिवहन मंत्री अनिल विज की मांग पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस प्रोजेक्ट को दी थी हरी झंडी  

गौरतलब है कि परिवहन मंत्री अनिल विज ने रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के समक्ष यात्रियों को हो रही असुविधा से केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को अवगत कराते हुए उनसे यहां अंडरपास निर्माण की मांग करी थी। इस मांग पर केंद्रीय मंत्री द्वारा नेशनल हाईवे अथॉरिटी को मामले में योजना तैयार कर अंडरपास निर्माण करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे।

सुरक्षित आवागमन : जीटी रोड को पार किए बिना यात्री सीधे रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड तक आ-जा सकेंगे 

परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंडरपास का निर्माण होना यात्री सुविधा में एक बड़ा कदम होगा। अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन उत्त्तर भारत का व्यस्तम रेलवे स्टेशन है जहां प्रतिदिन लाखों यात्री ट्रेनों से आवागमन रहता हैं। इसी प्रकार, स्टेशन के ठीक सामने जीटी रोड पर अम्बाला छावनी बस स्टैंड जहां सैकड़ों बसों से हजारों यात्री आते-जाते हैं। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड दोनों महत्वपूर्ण जंक्शन होने की वजह से रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड आने जाने वाले यात्रियों की संख्या बहुत ज्यादा रहती है। दोनों के बीच व्यस्तम नेशनल हाईवे रोड है जहां ट्रेफिक का भारी दबाव रहता है। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन आने-जाने के लिए यात्रियों व स्थानीय लोगों को परेशानी होती है और इसी वजह से अंडरपास उनकी इस समस्या को हल करेगा। अंडरपास बनने से लोग नेशनल हाइवे रोड पर जाए बिना अंडरपास से सीधा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड आ-जा सकेंगे।

अंडरपास पर लाइटें व पानी निकासी के लिए पम्प सेट भी लगेंगे 

नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार अंडरपास बस स्टैंड के जीटी रोड की तरफ आउट गेट के पास बनेगा जोकि जीटी रोड से नीचे से होता हुआ रेलवे एस्केलेटर के पास तक होगा। इसकी लंबाई लगभग 60 मीटर होगी। अंडरपास में लाइट व अन्य सुविधाएं होगी, साथ ही यहां पर जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो, इसके लिए यहां वॉटर डिस्पोजल के लिए पंप भी लगाएं जाएंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.