Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

गांव में हेलीकॉप्टर से आई बारात, हवा में उड़ाकर दुल्हन को ले गया दूल्हा, देखने के लिए ग्रामीणों की लगी भीड़

28

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के चांचौड़ा ब्लॉक के जयसिंह पुरा में हुई एक शादी अचानक सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गई है। दरअसल, जयसिंहपुरा में हुए विवाह के बाद भोपाल निवासी दूल्हा अपनी दुल्हनिया की विदाई कराने के लिए हेलीकॉप्टर लेकर पहुंच गया। जयसिंहपुरा में हेलीकॉप्टर उतरने की खबर आग की तरह फैल गई और उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम जमा हो गया। भोपाल जिले के मुबारकपुर निवासी सरपंच रघुवीर सिंह मारन के बेटे इंजीनियर यशवंत का विवाह जयसिंहपुरा निवासी पूर्व सरपंच भगवान सिंह की बेटी हेमलता से हुआ है।

यशवंत मारन ने अपनी दुल्हन हेमलता की विदाई शाही अंदाज में कराते हुए भोपाल से हेलीकॉप्टर बुलाया। जयसिंहपुरा के एक खेत में सुबह 7 बजे जैसे ही हेलीकॉप्टर की आमद हुई, उसे देखने वालों का हुजूम जमा हो गया। लोगों ने बताया कि यह पहला मौका है जब उनके गांव में किसी दुल्हन को विदा कराने के लिए हेलीकॉप्टर आया है। इसके बाद यशवंत और हेमलता का विवाह धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

जयसिंहपुरा के पूर्व सरपंच भगवान सिंह मीना अपने दामाद की दरियादिली से गदगद नजर आ रहे हैं। गांव में इस बात की चर्चा होने लगी है कि दुल्हन की विदाई के लिए हेलीकॉप्टर कितनी राशि में मिल सकता है। इसका जवाब तलाशने के लिए लोग सोशल मीडिया की मदद ले रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.