Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

उजड़ गया मां का सिंदूर और बहनों का प्यार! 5 बहनों के इकलौते भाई की संदिग्ध मौत, 9 महीने पहले ही हुई थी शादी

18

फगवाड़ा: फगवाड़ा के गांव पांशटां में उस समय सनसनी फैल गई, जब 5 बहनों के इकलौते भाई की घर में संदिग्ध हालात में फांसी लगी हुई लाश मिली। मृतक की पहचान अमृतपाल सिंह पुत्र अजीत सिंह, निवासी गांव पांशटा के रूप में हुई है। मृतक की बहन के अनुसार, उसके भाई की शादी करीब 9 महीने पहले ही हुई थी।

उसने बताया कि उसकी भाभी बीते दिन घर आई थी, जहां किसी बात को लेकर उसका उसके भाई के साथ विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से चली गई। बहन ने आरोप लगाया कि इसी बात से दुखी होकर उसके भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की बहन की ओर से कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने मृतक अमृतपाल सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में भेज दिया है।

पुलिस अधिकारी मान रहे हैं कि यह मामला आत्महत्या का है, लेकिन साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने फिलहाल किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस जांच जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.