Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...

सियासी जुबानी जंग: मजीठिया ने भगवंत मान पर बोला सीधा हमला, निजी आदतों को लेकर मुख्यमंत्री पर उठाए गंभीर सवाल

34

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आम आदमी पार्टी पर जुबानी हमला किया है। फिरोजपुर के जीरा विधानसभा क्षेत्र में पंजाब बचाओ रैली को संबोधित करते हुए मजीठिया ने कहा कि मोगा रैली में मुख्यमंत्री भगवंत मान मेरा नाम लेकर बोल रहा था कि अदालतों से बरी हो जाएंगे, लेकिन अब वे भगवान के दरबार से कैसे बचेंगे। ये कभी मेरे खाने की बाते करता तो कभी सिराहने की बातें करता है। मुझे लगता है कि अपने परिवार से ज्यादा मुझे ही याद करता है।

वहीं इस दौरान मजीठिया ने कहा कि, अब आम आदमी पार्टी का पंजाब केसरी और जगबाणी वालों से पंगा पड़ गया है। पंजाब केसरी वालों ने अरविंद केजरीवाल वालों के खिलाफ कोई खबर लगा जिसके बाद से इन्होंने पंजाब केसरी वालों से पंगा ले लिया।

मजीठिया ने कहा कि, मुझे हैरानी है कि अब चौथाई बोतल शराब पीने वाला भगवान के दरबार के फैसले बताएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इतनी घमंडी हो गई है कि उसे यह समझ ही नहीं रही कि गुरु महाराज के दरबार के फैसले ही सच्चे पातशाह के होते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान इतने घमंडी हो गए हैं कि कभी श्री अकाल तख्त साहिब तो कभी ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के बारे में गलत बातें बोलते हैं। मजीठिया ने आगे कहा कि, भगवंत मान एक बात नोट कर लें, जिस दिन जुगनू मजीठिया के हाथ में आ गया न तो चीं जैसी आवाज आएगी।

बिक्रम मजीठिया ने भगवंत मान को चेतावनी देते हुए कहा कि उन्हें किसी दूसरी पार्टी के नेताओं के खिलाफ भी मामले दर्ज कर लें। मीजिठया ने कहा कि मैं कहना चाहता हूं कि मुझे भगवंत मान के मामले दर्ज की कोई परवाह नहीं है। न कल परवाह थी और न ही भविष्य में होगी। मैंने देखा है कि भगवंत मान ने फोर्टिस हॉस्पिटल से आने के बाद मोगा में हुई एक रैली में मेरा नाम लिया और फिर वापस हॉस्पिटल चले गए। उनकी पत्नी भी उन्हें समझाती हैं कि उन्हें मजीठिया से नहीं उलझना चाहिए, लेकिन वह समझते नहीं हैं। मुझे लगता है कि भगवंत मान मुख्यमंत्री के नशे में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.