Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

यात्रियों को बड़ी राहत: दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, 3 राज्यों के 17 स्टेशनों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

29

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा और दिवाली एवं छठ पूजा के त्योहारी सीज़न को ध्यान में रखकर बड़ा फैसला लिया है। त्यौहारों के दौरान यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल से होकर बांद्रा टर्मिनस एवं बढ़नी स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

गाड़ी बढ़नी-बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल दोनों दिशाओं में 8-8 फेरे चलेगी। प्रत्येक शनिवार बांद्रा टर्मिनस से 09:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 22:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाह नगर, गोंडा और बलरामपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

तीन ट्रेनों के फेरे फिर से बढ़े

रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों उधना-बलिया स्पेशल, बांद्रा टर्मिनस-बरौनी स्पेशल एवं गांधीधाम-सियालदह स्पेशल, के संचालन अवधि को पुन: विस्तारित कर रहा है। उधना-बलिया स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 09 अक्टूबर को है, अब 27 नवंबर तक उधना से प्रत्येक गुरुवार को चलेगी।

इसी तरह, बलिया-उधना स्पेशल, जिसका अंतिम फेरा 10 अक्टूबर निर्धारित है, 28 नवंबर तक बलिया से प्रत्येक शुक्रवार को संचालित होगी। बांद्रा टर्मिनस-बरौनी स्पेशल का अंतिम फेरा 06 अक्टूबर है, अब 24 नवंबर तक बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को चलाई जाएगी। तीसरी ट्रेन जो गांधीधाम-सियालदह स्पेशल का अंतिम फेरा 8 अक्टूबर निर्धारित है, 26 नवंबर तक गांधीधाम से प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

अपग्रेडेशन कार्य के कारण कुछ ट्रेनें प्रभावित

उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर 25 नवबर से 8 जनवरी तक प्रस्तावित अपग्रेडेशन कार्य के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली एवं रतलाम मंडल से आरंभ होने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.