Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

16

बठिंडा: पंजाब सरकार के नशा मुक्त अभियान के दावों के बीच बठिंडा से सामने आई तस्वीरें डराने वाली हकीकत उजागर कर रही हैं। पिछले दो दिनों में शहर से जुड़े तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिनमें युवक खुलेआम चिट्टे (हेरोइन) के इंजेक्शन लगाते दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को सामने आए एक और वीडियो ने प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। संतपुरा रोड रेलवे लाइनों के पास वायरल वीडियो में चार-पांच युवक सुनसान जगह पर बेखौफ होकर इंजेक्शन लगाते नजर आ रहे हैं। यह दृश्य बताता है कि नशा तस्कर और नशेड़ी किस कदर निडर होकर शहर में सक्रिय हैं। नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान सोनू महेश्वरी ने यह वीडियो अपने फेसबुक पेज पर सांझा किया, जिसके बाद शहर में हड़कंप मच गया।

इससे पहले भी नशे की हालत में चोरी करते पकड़े गए एक युवक ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि संतपुरा रोड रेलवे लाइनों के ऊपर सुबह से शाम तक नशा बेचने वाले खुलेआम खड़े रहते हैं। माल रोड क्षेत्र से भी नशा बिकने की एक अन्य वीडियो वायरल हो चुकी है, जिससे साफ है कि शहर के कई हिस्से नशे के हॉटस्पॉट बन चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पार्क, सुनसान गलियां और छोड़ी गई इमारतें नशेड़ियों के अड्डे बन गई हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे तस्करों के हौसले बुलंद हैं। अभिभावकों ने चिंता जताई कि नशे की लत से युवा पीढ़ी बर्बादी की कगार पर है, परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से टूट रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान जारी है और वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। युवकों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लगातार सामने आ रहे वीडियो यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्या नशा विरोधी मुहिम केवल कागजी साबित हो रही है? बठिंडा की सड़कों पर इंजेक्शन का यह खुला खेल प्रशासन के लिए गंभीर चेतावनी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.