Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

Weather Update Today: दिल्ली में चढ़ेगा पारा, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; जानें यूपी-बिहार के मौसम का हाल

15

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दो दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. हालांकि पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण मौसम अभी सर्द बना हुआ है. शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1 डिग्री ज्यादा रहा. IMD ने दिल्ली में आज भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना जताई है. अगले चार दिनों तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं.

मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ कमजोर हो रहा है. ऐसे में 8 फरवरी से दिल्ली के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. अभी भी दिल्ली के कई इलाकों में AQI 200 के पार बना हुआ है.

दिल्ली में कहां कितना AQI?

  • अलीपुर – 200
  • आनंद विहार – 264
  • अशोक विहार – 249
  • बवाना – 263
  • बुराड़ी – 206
  • चांदनी चौक – 232
  • जहांगीरपुरी – 280
  • लोधी रोड – 148
  • मंदिर मार्ग – 158

यूपी-बिहार में कैसे रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में आज मौसम साफ रहेगा, लेकिन शीतलहर के कारण दिन के समय मौसम सर्द बना रहेगा, हालांकि धूप निकलने के कारण लोगों को राहत मिलेगी. आईएमडी के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी और धीरे-धीरे मौसम गर्म होगा. अभी बारिश के कोई आसार नहीं हैं.

बिहार में पछुआ हवाओं के कारण मौसम सर्द बना रहेगा, लेकिन दिन में तेज धूप निकलेगी. मौसम विभाग ने शनिवार के लिए कोई अलर्ट नहीं जारी किया है. 12 फरवरी से तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है.

हिमाचल -उत्तराखंड में क्या है मौसम का हाल?

आईएमडी ने पहाड़ी राज्य में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 48 घंटों में हिमाचल और उत्तराखंड सहित जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है. 7 फरवरी और 9 से 11 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश की संभावना है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी, जिस कारण ठंड बढ़ सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.