Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
इलाहाबाद हाईकोर्ट की राज्य सरकार को कड़ी फटकार: गोवंश ले जाने पर वाहन जब्ती व नीलामी अवैध, ₹2 लाख मु... छिंदवाड़ा में कानून-व्यवस्था तार-तार! केबल चोरी के शक में 3 युवकों की बेरहमी से पिटाई, गले में कंटील... दही हांडी उत्सव से पूर्व महाराष्ट्र सरकार की बड़ी सौगात, 1.60 लाख गोविंदाओं को मिलेगा ₹10 लाख का मुफ... कांवड़ यात्रा: जहां मिट जाती हैं जाति और कुल-गोत्र की सीमाएं! जानें योगी सरकार में कैसे बनी सामाजिक ... मुरैना में रोंगटे खड़े कर देने वाला हत्याकांड: छुट्टी पर आए फौजी ने पत्नी को मारी गोली, अस्पताल में ... दिल्ली-NCR में 50 किमी/घंटा की हवाएं, यूपी-बिहार में आंधी-तूफान! IMD ने 7 अगस्त को जारी किया भारी बा... JPSC-JSSC परीक्षा धांधली पर आर-पार के मूड में छात्र! राहुल गांधी ने फोन कर मांगा समर्थन, बीजेपी बोली... हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ...

‘वी लव कोरियन गेम्स…’ गाजियाबाद सुसाइड मिस्ट्री में डायरी ने खोला मौत का खौफनाक राज

20

यूपी के गाजियाबाद में तीन बहनों के सुसाइड से खलबली मच गई है. यहां टीला मोड थाना क्षेत्र के भारत सिटी सोसायटी में 9वीं मंजिल से तीनों नाबालिग बहनों ने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. इस मामले में अब नया और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि मौके से पुलिस को सुसाइड नोट और एक डायरी मिली है. इस सुसाइड नोट में तीनों बहनों ने लिखा है- आई लव यू मम्मी-पापा. Sorry. साथ ही डायरी में लिखा है- वी लव कोरियन गेम्स.

पुलिस वे दोनों चीजें और साथ ही तीनों के मोबाइल फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं. जानकारी के मुताबिक अभी तक मोबाइल के लॉक नहीं खोले जा सके हैं. मोबाइल के लॉक खुलने के बाद ही असल जानकारी सामने आएगी. मृतक बच्चियों के पिता का नाम चेतन है जो ऑनलाइन ट्रेडिंग करते हैं. उन्होंने दो शादियां कर रखी हैं और पिछले लगभग तीन से चार वर्ष से भारत सिटी सोसाइटी में अपनी दोनों पत्नियों को साथ लेकर रह रहे थे.

बताया जा रहा है कि ये सभी ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं. तीनों बहनों के सुसाइड के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. सुसाइड करने वाली बहनों का नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल और पाखी 12 साल बताया जा रहा है.

पिता ने क्या बताया तीनों को लेकर?

पिता चेतन कुमार ने बताया- तीनों बेटियों को कोरोना काल में मोबाइल गेम की लत लगी थी. तीनों टारगेट गेम खेलती थीं. मगर उन्होंने क्यों ऐसा किया, हम नहीं जानते. पुलिस के मुताबिक, इनका स्कूल भी रेगुलर नहीं था.

मामले में क्या बोली पुलिस?

पुलिस ने बताया- पूरी घटना रात करीब 2 बजे भारत सिटी बी-1 टावर के फ्लैट संख्या 907 में हुई. स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात तेज आवाज सुनकर वे सभी बाहर निकले, जिसके बाद हमें सूचना दी गई. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. डिजिटल गतिविधियां और आसपास सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल फोन की फॉरेंसिक जांच होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.