Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Vijay Mallya Return: कब होगी माल्या की वतन वापसी? वकील ने बॉम्बे HC में कहा- 'तारीख तय नहीं' Bathinda Clash: किसान नेताओं की रिहाई पर पंजाब में बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले Himachal Crime: 'बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई...', ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की ख... Supreme Court on Disability Pension: 'रोज 10 बीड़ी पीने से आया स्ट्रोक', पूर्व सैनिक की याचिका खारिज Punjabi Wedding Viral Video: क्या शादी में सच में उड़ाए 8 करोड़? जानिए नोटों की बारिश का सच Delhi Crime: 'पापा मुझे बचा लो...', बेटे की गुहार सुनकर दौड़े पिता को हमलावरों ने मारी गोली, मौत Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: चोटी विवाद पर शिवपाल का डिप्टी सीएम पर वार, बोले- पाप तो आपको भी लग... Vaishno Devi Ropeway Protest: कटरा में भारी बवाल, बाजार बंद और होटलों के बाहर लगे विरोध के पोस्टर India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्...

Weather Update: अगले 5 दिनों तक नहीं बदलेगा मौसम, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा तापमान; IMD का नया अपडेट

3

रायपुर : रायपुर सहित दूसरे जिलों में 15 जनवरी के बाद से न्यूनतम तापमान में वृद्धि शुरू हुई है. अब धीरे-धीरे दिन के समय गर्मी महसूस होने लगी है. सुबह और रात के समय हल्की और गुलाबी ठंड का अहसास हो रहा है. मौसम विभाग की माने तो आने वाले 7 दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. इसके साथ ही आने वाले एक सप्ताह में कोई सिस्टम भी नहीं बन रहा है जिससे अचानक मौसम में बदलाव आए. मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बलरामपुर जिला में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया है.

छत्तीसगढ़ के मौसम में नहीं होगा बदलाव

मौसम वैज्ञानिक एसके अवस्थी बताया कि अगले 5 दिनों तक छत्तीसगढ़ के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. आज की तारीख में प्रदेश में सबसे ठंडा जिला बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री दर्ज किया गया. उत्तर छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है. मध्य छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है.

प्रदेश के दक्षिण छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री तक जा पहुंचा है. सिस्टम को लेकर उन्होंने कहा कि अगले एक सप्ताह तक कोई भी सिस्टम बनने की संभावना नहीं है. प्रदेश में हवा की दिशा पूर्व उत्तर है. अभी धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी लेकिन न्यूनतम तापमान में कोई विशेष गिरावट की संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान बढ़ने का दौर मार्च के प्रथम सप्ताह से देखने को मिलेगा- एसके अवस्थी, मौसम वैज्ञानिक

छत्तीसगढ़ के प्रमुख जगहों का तापमान

  • रायपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री
  • माना एयरपोर्ट पर अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री
  • बिलासपुर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री
  • पेंड्रारोड का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री
  • अंबिकापुर का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री
  • जगदलपुर का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री न्यूनतम तापमान 13 डिग्री
  • दुर्ग का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री न्यूनतम तापमान 14 डिग्री
  • राजनादगांव का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.