Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

बाबा सिद्दीकी के बेटे, नवाब मलिक की बेटी को टिकट नहीं, अजित या BJP… किसने किया खेल?

51

महाराष्ट्र के चुनावी रण में अजित पवार ने 38 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है, लेकिन सबसे चर्चित बांद्रा ईस्ट और अणुशक्ति नगर सीट पर पार्टी ने नाम होल्ड कर दिए हैं. अणुशक्ति नगर से नवाब मलिक और बांद्रा ईस्ट से बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान सिद्दीकी विधायक हैं.

दोनों ही नेता एनसीपी (अजित) के कद्दावर माने जाते हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि 38 नामों की सूची में इन दोनों का नाम क्यों नहीं है?

नवाब के नाम पर बीजेपी ने लगाया वीटो?

नवाब मलिक उद्धव सरकार में मंत्री रहे हैं. उस वक्त उन्हें शरद पवार का काफी करीबी माना जाता था. नवाब को महाविकास अघाड़ी सरकार का संकटमोचक कहा जाता था. नवाब सबूत के साथ उस वक्त बीजेपी और केंद्र के अधिकारियों को निशाने पर लेते थे, लेकिन वक्त पलटा और महाराष्ट्र में शिवसेना में बगावत हो गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.