Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पुलिसकर्मियों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब EMI पर मिलेंगे सस्ते फ्लैट, सरकार की नई हाउसिंग स्कीम पर काम शुरू

18

हरियाणा डीजीपी अजय सिंघल ने शुक्रवार को रोहतक जिले में पहुंचे थे। इस मौके पर डीजीपी ने अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए जमीनी स्तर पर आने वाली चुनौतियों, पुलिसिंग की गुणवत्ता तथा आमजन की अपेक्षाओं पर गहन चर्चा की।

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए ईएमआई पर सस्ते फ्लैट और मकान दिलवाए जाने की योजना पर काम किया जा रहा है। डीजीपी ने पुलिसकर्मियों के कल्याण को भी पुलिसिंग का अहम आधार बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस अपने जवानों के सम्मान, सुरक्षा और भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिसकर्मियों के कल्याण के लिए योजनाबद्ध और संवेदनशील तरीके से कार्य किया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.