Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Haryana Weather: हरियाणा में जनवरी में बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, सामान्य से 35% अधिक बरसात; जानें जिलों का हाल

25

पंजाब और हरियाणा में जनवरी में उम्मीद से ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी। दोनों राज्यों के अधिकांश हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी है और कुछ क्षेत्रों में कोहरे के कारण दृश्यता भी कमी आई है। पंजाब में फरीदकोट सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश हुई।

 मौसम विभाग ने बताया कि जनवरी में हरियाणा में सामान्य (14.5 मिमी) से 35 प्रतिशत अधिक 19.6 मिमी बारिश हुई। अंबाला, भिवानी, गुरुग्राम, फतेहाबाद, हिसार, झज्जर, करनाल, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में अधिक बारिश हुई जबकि चरखी दादरी, सिरसा, सोनीपत में कम बारिश हुई। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में जनवरी में सामान्य से 69 प्रतिशत अधिक 63.6 मिमी बारिश हुई। चंडीगढ़ में घने कोहरा छाया रहा और शहर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.