Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

बाजार में उलटफेर: Reliance को झटका, HDFC ने मारी बाज़ी; Top 10 कंपनियों ने कमाए ₹X हजार करोड़

32

पिछले सप्ताह देश की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में सात का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 74,573.63 करोड़ रुपये बढ़ गया. इस दौरान एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा लाभ हुआ. एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को फायदा हुआ.

वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और इंफोसिस के मूल्यांकन में गिरावट आई है. एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 30,106.28 करोड़ रुपये बढ़कर 14,81,889.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. LIC का मार्केट कैप 20,587.87 करोड़ रुपये बढ़कर 5,72,507.17 करोड़ रुपये हो गया. भारतीय स्टेट बैंक का मूल्यांकन 9,276.77 करोड़ रुपये बढ़कर 8,00,340.70 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 7,859.38 करोड़ रुपये बढ़कर 5,97,806.50 करोड़ रुपये हो गया है.

इन कंपनियों को हुआ नुकसान

हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 19,351.44 करोड़ रुपये घटकर 18,45,084.98 करोड़ रुपये रह गया. भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 12,031.45 करोड़ रुपये घटकर 10,80,891.08 करोड़ रुपये और इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 850.32 करोड़ रुपये घटकर 6,00,954.93 करोड़ रुपये रह गया. देश में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही. इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा है.

कैसा रहा था शेयर बाजार

शेयर बाजार में दुनिया में चल रही ग्लोबल टेंशन के बावजूद स्थिरता देखने को मिली मार्केट का प्रमुख सूचकांक हफ्ते भर में तेजी के साथ बंद हुआ था. वहीं, इसी के चलते सोने और चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा गया. गोल्ड और सिल्वर के भाव इसी बीच बढ़ गए. रही बात मार्केट की तो बीते हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 780.71 अंक या 0.97 प्रतिशत चढ़ा और निफ्टी में 239.55 अंक या 0.97 प्रतिशत की तेजी आई. वहीं, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी मार्केट तेजी के साथ बंद हुआ. सेंसेक्स 223.86 अंक की तेजी के साथ 81,207.17 पर बंद हुआ.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.