Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर; फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार

27

मंडला : मंडला में एक सनकी आशिक को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में गिरफ्तार किया. उसके पास से अवैध पिस्टल भी जब्त की गई है. वह अपने प्रेमप्रसंग के मामले में दहशत फैला रहा था. आरोपी के खिलाफ पहले से संगीन अपराध दर्ज हैं. वह पिस्टल लेकर शादीशुदा प्रेमिका के ससुराल पहुंचा और दहशत फैलाई. इस दौरान उसने प्रेमिका के साथ दुष्कर्म किया और उसे जबरन साथ ले जाने की कोशिश की.

प्रेमिका की ससुराल में पिस्टल लहराकर दहशत

आरोपी रामकुमार गुप्ता निवासी नौरोजाबाद जिला उमरिया प्रेम प्रसंग के चलते मंडला जिले के ककैया क्षेत्र पहुंचा था. आरोपी अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए उसके ससुराल पहुंचा. प्रेमिका के घर में घुसकर उसने पिस्टल लहराकर दहशत फैलाई. इस दौरान उसने प्रेमिका के साथ दुष्कर्म भी किया. फिर उसे जबरन साथ ले जाने की धमकी देने लगा. शोरशराबा होने पर गांव के काफी लोग जमा हो गए. आरोपी के हाथ में अवैध हथियार देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

पुलिस के 112 वाहन को मारी टक्कर

ग्रामीणों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी. पुलिस का नाम सुनते ही आरोपी कार से फरार हो गया. ककैया से मंडला की ओर भागते आरोपी का 112 पुलिस वाहन ने पीछा शुरू किया. भागते समय आरोपी ने अपनी कार से 112 वाहन को टक्कर मार दी और बिछियां की ओर भाग निकला. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण आरोपी की अनियंत्रित होकर पलट गई. इसके बाद बम्हनी थाना पुलिस और बंजर 112 टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी के खिलाफ पहले से 9 मामले दर्ज

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ ही 9 नंबर प्लेट भी बरामद की हैं. जांच में सामने आया है कि आरोपी नरोजाबाद थाने में दर्ज हत्या के प्रयास धारा 307 के मामले में पहले से फरार था. मंडला पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा ने बताया “आरोपी रामकुमार गुप्ता अवैध पिस्टल के साथ एक परिवार की बहू को डरा-धमका रहा था. पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण भी दर्ज किया गया है.”

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में कुल 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं. आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह जानने में जुटी है कि आरोपी के पास हथियार कहां से आया और उसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.